ऑस्ट्रेलिया की विराट जीत, वेस्टइंडीज को 159 रन से किया पस्त! RCB के धुरंधर ने बिखेरा जलवा
WI vs AUS Highlights 1st Test: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गए पहले टेस्ट मैच को महज तीन दिनों में खत्म कर दिया। तीसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड ने कहर ढा दिया और 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की दूसरी पारी को सिर्फ 141 रन पर समेट दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मुकाबला 159 रन से जीत लिया।
ऑस्ट्रेलिया की दमदार वापसी (WI vs AUS Highlights 1st Test)
पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया केवल 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने वेस्टइंडीज को पहली पारी में सिर्फ 190 रन ही बनाने दिए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी लड़खड़ाई थी, जब टीम 65/4 पर थी। ऐसे समय पर ट्रैविस हेड (दूसरी पारी में अर्धशतक) और एलेक्स कैरी ने संभलकर खेलते हुए टीम को 310 रन तक पहुंचाया।

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने किया निराश
अब जीत के लिए वेस्टइंडीज के सामने 301 रनों का लक्ष्य था। लेकिन वेस्टइंडीज की बल्लेबाज़ी पूरी तरह बिखर गई। 47/1 से टीम 86/8 पर पहुंच गई। सिर्फ जस्टिन ग्रीव्स और शमर जोसेफ ही थोड़ा संघर्ष कर सके। शमर जोसेफ ने सिर्फ 20 गेंदों पर 44 रन बनाकर सभी का ध्यान खींचा, लेकिन उनके आउट होते ही मैच समाप्त हो गया।
हेज़लवुड का रहा जलवा
जोश हेज़लवुड ने 12 ओवर में 43 रन देकर 5 विकेट लिए और उन्हें मैच का हीरो माना गया। कप्तान पैट कमिंस ने भी अपनी टीम की जीत की सराहना की और खास तौर पर हेड, कैरी और वेबस्टर की तारीफ की। कप्तान रोस्टन चेज़ ने हार को दिल तोड़ने वाला बताया और माना कि टीम की खराब फील्डिंग जिसमें कुल 7 कैच ड्रॉप ने मैच को उनके हाथ से निकाल दिया। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गलतियों से सीखते हुए दूसरी पारी में बेहतर प्रदर्शन किया।
अब सीरीज़ का दूसरा टेस्ट 3 जुलाई से ग्रेनेडा में खेला जाएगा, जहां वेस्टइंडीज वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है। क्या वे कर पाएंगे कमबैक या ऑस्ट्रेलिया फिर से लेगा बढ़त? यही देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications