WI vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-वेस्टइंडीज टेस्ट इतने बजे होगा शुरू, यहां देख सकेंगे लाइव, जानें प्लेइंग इलेवन
WI vs AUS, 1st Test Playing XI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला 25 जून से बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान में शुरू होने वाला है। यह मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत खेला जा रहा है। भारतीय समनुसार यह मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे शुरू किया जाएगा। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होना है।
ऑस्ट्रेलिया ने कर दी प्लेइंग इलेवन की घोषणा (WI vs AUS, 1st Test Playing XI)
ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ उंगली की चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह जोश इंग्लिस को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मिचेल मार्श की जगह सैम कोनस्टास को मौका मिला है, जो पिछले साल भारत के खिलाफ डेब्यू कर चुके हैं। मर्नस लाबुशेन को खराब फॉर्म के चलते ड्रॉप कर दिया गया है।

दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव
टीम की कप्तानी एक बार फिर पैट कमिंस कर रहे हैं और गेंदबाज़ी में स्टार्क, हेज़लवुड और नाथन लायन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम में भी बड़ा बदलाव हुआ है। क्रेग ब्रेथवेट की जगह अब रोस्टन चेज़ को टीम की कमान सौंपी गई है। चेज़ करीब दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं और ये उनका कप्तान के रूप में पहला टेस्ट है। टीम में शाई होप और जॉन कैंपबेल की भी वापसी हुई है।
मैच कब और कहां देखें?
भारत में: सीरीज़ का कोई प्रसारण टीवी पर नहीं होगा, लेकिन आप इसे FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। वही वेस्टइंडीज में ESPN और Disney+ पर उपलब्ध होगा। जबकि ऑस्ट्रेलिया में: Foxtel, Kayo Sports, Disney+ और Fetch TV पर लाइव स्ट्रीम मिलेगा। यह सीरीज़ दोनों टीमों के लिए नए दौर की शुरुआत है और युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका मिलेगा।
बाकी टेस्ट मैचों का शेड्यूल
दूसरा टेस्ट: 3-7 जुलाई, ग्रेनेडा
तीसरा टेस्ट: 12-16 जुलाई, जमैका
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: उसमान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस, ट्रैविस हेड, बो वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेज़लवुड।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैंपबेल, केसी कार्टी, ब्रेंडन किंग, रोस्टन चेज़ (कप्तान), शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, अलजारी जोसेफ, शामर जोसेफ, जेडन सील्स।












Click it and Unblock the Notifications