रिंकू सिंह को क्यों किया टीम इंडिया से बाहर? क्या भारत के लिए अब कभी नहीं खेलेंगे?

Rinku Singh: रिंकू सिंह की फिनिशिंग क्षमता पर शायद ही किसी को शक हो लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। संजू सैमसन की वापसी हुई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह मजबूत कर ली है। ऐसे में रिंकू को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर उन्हें बाहर क्यों किया गया?

रिंकू के लिए सबसे बड़ी परेशानी हालिया प्रदर्शन रहा है। जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें तीन टी20 मुकाबले खेलने का मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 37 रन ही बना सके। हालांकि यह प्रदर्शन इतना बड़ा कारण नहीं माना जा सकता कि उनके टीम इंडिया में वापसी के रास्ते पूरी तरह बंद हो जाएं।

rinku singh

दरअसल भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता लगातार अलग-अलग टीम कॉम्बिनेशन आजमा रहे हैं। टी20 टीम में अब युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं और संजू सैमसन की वापसी ने भी समीकरण बदले हैं। ऐसे में रिंकू को बाहर रखना एक रणनीतिक फैसला भी हो सकता है।

रिंकू सिंह के पास वापसी के मौके

रिंकू के लिए अच्छी बात यह है कि उनके पास वापसी के कई मौके मौजूद हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन और घरेलू क्रिकेट में रन उनके लिए दोबारा राष्ट्रीय टीम का दरवाजा खोल सकते हैं। वह अगर बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो चयनकर्ताओं को उन्हें नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा।

इसलिए रिंकू के बाहर होने को टीम इंडिया से उनकी विदाई समझना जल्दबाजी होगी। फिलहाल भारतीय टीम अलग-अलग विकल्पों को परख रही है और रिंकू को भी अपनी बल्लेबाजी से मजबूत जवाब देने का मौका मिलेगा।

रिंकू सिंह एशियन गेम्स से भी बाहर

हाल ही में रिंकू को यूपी प्रीमियर लीग में खेलने हुए देखा गया था, वहां कुछ मैचों में उनके बल्ले से रन भी आए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स में भी खेलने वाली है। उस टीम में भी रिंकू सिंह का नाम शामिल नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+