BCC की अहम मीटिंग से क्यों गायब हुए अजीत अगरकर? क्या चीफ सलेक्टर के पद से छुट्टी होने का था डर?

BCCI: भारतीय क्रिकेट में गुरुवार को हुई BCCI की अहम समीक्षा बैठक पर सबकी नजर थी। मुंबई में हुई इस बैठक में टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई लेकिन एक बड़े नाम की गैरमौजूदगी ने सवाल खड़े कर दिए। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर इस बैठक का हिस्सा नहीं थे।

खास बात यह रही कि बैठक अगरकर के शहर मुंबई में ही हुई थी। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा कर दिया कि अगरकर की चयन समिति के अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है। हालांकि BCCI ने इन चर्चाओं को पूरी तरह खारिज कर दिया।

Ajit Agarkar

क्यों बैठक में नहीं आए अजीत अगरकर

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अगरकर के बैठक में शामिल नहीं होने की वजह बताते हुए कहा कि वह उस समय शहर से बाहर थे। उनके मुताबिक बैठक काफी कम समय के नोटिस पर बुलाई गई थी, इसलिए अगरकर इसमें शामिल नहीं हो सके।

सैकिया ने यह भी बताया कि अगरकर ऐसी जगह पर थे जहां से ऑनलाइन बैठक में जुड़ना भी संभव नहीं था। बोर्ड की तरफ से उन्हें ऑनलाइन जोड़ने की पूरी कोशिश की गई लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण ऐसा नहीं हो सका।

अगरकर की गैरमौजूदगी इसलिए भी चर्चा में आ गई क्योंकि कुछ दिन पहले ही उन्होंने चयन समिति की बैठक ऑनलाइन की थी। इस बैठक में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी गई थी। ऐसे में गुरुवार की बैठक में उनका ऑनलाइन भी शामिल नहीं होना लोगों को थोड़ा हैरान करने वाला लगा।

खेलते रहेंगे रोहित शर्मा

हालांकि देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया कि गुरुवार की बैठक में चयन से जुड़ी कोई चर्चा हुई ही नहीं। उन्होंने कहा कि उस दिन कोई चयन बैठक नहीं थी और अगरकर के भविष्य या चयन समिति में किसी बदलाव को लेकर भी कोई बातचीत नहीं हुई। रोहित शर्मा के संन्यास वाली अटकलों पर भी विराम लग गया और वह खेलते रहेंगे। इसके अलावा डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट जैसा कोई पद नहीं होगा। अब यह देखना होगा कि अगरकर के भविष्य को लेकर बीसीसीआई क्या फैसला लेती है क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+