हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड की वजह से हुए आज मैच से बाहर? सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, ऑल राउंडर को किया गया ट्रोल
Hardik Pandya: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई। टॉस के समय जब मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए, तो हर कोई हैरान रह गया। टॉस जीतने के बाद सूर्या ने पांड्या की गैरमौजूदगी पर आधिकारिक बयान दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर तो कुछ और ही कहानी वायरल हो रही है।
टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि हार्दिक आज का मुकाबला क्यों नहीं खेल रहे हैं। सूर्या ने कहा, "हार्दिक आज पूरी तरह से फिट महसूस नहीं कर रहे हैं, इसलिए वह इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में आज टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मैं संभाल रहा हूं।" सूर्या के इस बयान से साफ था कि यह एक मेडिकल ब्रेक या छोटी चोट हो सकती है।

माहिका शर्मा को लेकर दावे
भले ही कप्तान ने फिटनेस को वजह बताया हो, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (X और इंस्टाग्राम) पर फैंस के दावे कुछ अलग ही इशारा कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह बात तेजी से फैल गई है कि हार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की वजह से आज का मैच छोड़ा है।
फैंस का दावा है कि माहिका शर्मा को अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचने में देरी हो गई थी, जिस वजह से हार्दिक ने मैदान पर न उतरने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि, हम स्पष्ट कर दें कि ये केवल सोशल मीडिया पर चल रहे दावे और कयास हैं, इनका कोई आधिकारिक आधार नहीं है।
फैंस की नाराजगी और सस्पेंस
मैदान पर हार्दिक जैसे मैच-विनर का न होना मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। जहां एक तरफ फैंस उनकी चोट को लेकर चिंतित हैं, वहीं दूसरी तरफ इन वायरल दावों ने विवाद खड़ा कर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या हार्दिक अगले मैच तक फिट होकर वापसी करते हैं या ये सस्पेंस और गहराएगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का एक हिस्सा सोशल मीडिया के दावों पर आधारित है। हम इन दावों की पुष्टि नहीं करते हैं। आधिकारिक तौर पर हार्दिक पांड्या के न खेलने का कारण उनकी फिटनेस को ही बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications