भड़क उठे इरफ़ान पठान, किस वजह से लगाई भारतीयों की क्लास? क्यों आया उनको गुस्सा

Irfan Pathan: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले चार दिनों में जो भी हुआ, उसमें सेना के साथ हर कोई खराब नज़र आया। पाकिस्तान की आलोचना और भारत की हौसला अफजाई करने वाले खुलकर आगे आए। क्रिकेटरों ने भारतीय सेना और देश के प्रति जमकर प्यार दिखाया।

इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी इरफ़ान पठान ने कुछ ऐसा किया, जिसकी तारीफ हो रही है। दरअसल पठान किसी बात को लेकर बुरी तरह से भड़क गए। उनका गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला और उन्होंने वीडियो बनाकर अपनी बात रखी।

irfan pathan

जब भारत और पाक के बीच टेंशन का माहौल चल रहा था और ड्रोन अटैक के बाद सेना जवाब दे रही थी, उस समय कुछ ऐसा भी हो रहा था, जिस पर भरोसा करना मुश्किल था। यह फेक न्यूज का जाल था। इरफ़ान पठान ने इसे लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

इरफ़ान पठान ने भारत के प्रति सम्मान और सपोर्ट रखने की अपील करते हुए फेक न्यूज फैलाने वालों को लताड़ लगाते हुए वीडियो जारी किया। पठान ने फेक न्यूज से हर किसी को दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमारे जवानों का सपोर्ट और सम्मान करो और फेक न्यूज से दूर रहो।

Irfan Pathan ने क्या कहा

पठान ने अपने वीडियो में कहा कि आधिकारिक न्यूज जो है, वही फॉलो करें और उसी पर भरोसा बनाए रखें। इधर-उधर से कुछ भी आने वाली खबरों और दावों के ऊपर जाने की जरूरत नहीं है। देश की बात है और हम फेक न्यूज से दूर रहकर इतना सहयोग तो कर सकते हैं।

Irfan Pathan के अलावा अन्य क्रिकेटर भी आए सामने

इरफ़ान पठान के अलावा भी क्रिकेट जगत के लगभग बड़े सितारों ने भारतीय आर्मी पर भरोसा बनाए रखते हुए पाकिस्तान को लताड़ने का काम किया। कल हुए सीजफायर उल्लंघन में वीरेंद्र सहवाग और युजवेंद्र चहल ने कुत्ते की दुम टेढ़ी रहने वाला मुहावरा सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान की क्लास लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+