'मैं मरते दम तक तलाक नहीं दूंगी,' हसीन जहां ने क्यों अटकाया केस? क्या है शमी से अलग नहीं होने का कारण

Hasin Jahan and Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां काफी लम्बे समय से अपने पत्नी से अलग रह रही हैं लेकिन तलाक नहीं दिया है। हालांकि उनकी क़ानूनी लड़ाई अदालत में चल रही है लेकिन पूरी तरह से अलग नहीं हुए हैं। शमी फ़िलहाल टीम इंडिया से बाहर हैं और अपने घर पर ही हैं।

हसीन जहां बंगाल में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। लम्बे समय से मामला अदालत में होने के बाद भी तलाक क्यों नहीं हो रहा है, यह एक बड़ा सवाल है। हसीन जहां की तरफ से तलाक के लिए अर्जी भी नहीं दी गई है। तो मामला आखिर कहां फंसा हुआ है।

hasin jahan

हसीन जहां ने शमी के ऊपर अन्य महिलाओं से बातचीत और रिश्ते के आरोप जड़े थे। इसके बाद हिंसा और अन्य मामलों को लेकर केस भी किया था। अदालत में गुजारा भत्ता की बात उठी, तो हसीन जहां के पक्ष में फैसला आया और शमी अब हर महीने पैसे देते हैं। बेटी और पत्नी दोनों के लिए हर महीने 1 लाख 30 हजार रुपये दिए जाते हैं।

2018 से ही यह मामला चल रहा है, तो इतने सालों तक तलाक नहीं देने के पीछे फैसला हसीन जहां का रहा है। उन्होंने पहले कई बार कहा है कि मैं तलाक नहीं देने वाली हूं। हसीन जहां के साल 2018 वाले कुछ इंटरव्यू उठाकर देख जाएं, तो वह साफ़ कह रही हैं कि मैं शमी में सुधार लाऊंगी लेकिन तलाक नहीं दूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं मरते दम तक तलाक नहीं दूंगी।

Hasin Jahan क्यों नहीं दे रहीं तलाक?

सात साल से ज्यादा समय बाद भी शमी और हसीन जहां का मामला चल रहा है और कोई हल नहीं निकला है। ऐसे में हसीन जहां अपनी बातों पर टिकी हुई हैं। वह तलाक नहीं दे रही हैं लेकिन कुछ कारण तो होंगे। वह शमी के साथ रहना चाहती होंगी, या एलिमनी की रकम पर कोई समझौता नहीं हुआ होगा। इसके अलावा बेटी की कस्टडी पर भी कोई फैसला नहीं हुआ होगा। इस वजह से केस लम्बा जा सकता है।

Hasin Jahan और शमी नहीं होंगे एक

यह तो तय है कि शमी और हसीन जहां के साथ नहीं रहेंगे। वह उनको फिर से अपने घर में नहीं रखेंगे। भले ही उनको हर माह गुजारा भत्ता देना पड़े लेकिन अब दोनों एक नहीं हो सकते। शमी तलाक से पहले दूसरी शादी भी नहीं कर सकते। हसीन जहां तलाक नहीं दे रही हैं, इसका मतलब यही है कि वह शमी के साथ रहना चाहती हैं लेकिन शमी उनसे दूर जा चुके हैं और शायद अब कभी वापस नहीं आएंगे। देखना यह है कि दोनों के केस का निपटारा कब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+