क्यों LBW आउट नहीं होते वैभव सूर्यवंशी? किस वजह से बचते हैं बेबी बॉस? मैच के दौरान अपने भी देखा होगा

Vaibhav Sooryavanshi: वर्ल्ड क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा काफी ज्यादा है। गेंदबाज उनके सामने आने से कतराते हैं और वह अपना बल्ला चलाते हुए छक्का मारने के लिए प्रयास करते हैं। आईपीएल के बाद टीम इंडिया में आए वैभव इंग्लैंड के खिलाफ नहीं चले लेकिन ज़िम्बाब्वे में प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बन गए।

इस बीच उनकी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन से तुलना हो रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि वैभव और ब्रैडमैन में कुछ चीजें समान दिखाई देती हैं। उथप्पा ने तकनीक को लेकर सूर्यवंशी की तुलना ब्रैडमैन से कर दी।

Vaibhav Sooryavanshi

क्यों LBW आउट नहीं होते वैभव सूर्यवंशी?

हालांकि उथप्पा ने यह भी माना कि अभी यह कहना मुश्किल है कि वैभव सूर्यवंशी कितना आगे तक जाएंगे। उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वैभव सूर्यवंशी की तकनीक कुछ उस तरह की है, जिसमें वह LBW आउट नहीं होते हैं। ब्रैडमैन की तकनीक भी कुछ इसी तरह की हुआ करती थी।

उथप्पा की इस बात में दम नजर आता है। इंग्लैंड और ज़िम्बाब्वे में अब तक खेले गए कुल छह मैचों में वैभव सूर्यवंशी पैड पर गेंद लगने से आउट नहीं हुए हैं। उनके बल्ला चलता है, गेंद उस पर लगने के बाद हवा में गई है तो फील्डर ने कैच किया है। पैड पर आने वाली गेंद को तो वह छह रनों के लिए सीमा रेखा से बाहर भेजते हैं। इस खासियत को उथप्पा ने बेहद पैनी नजरों से नोटिस किया है।

डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड

हालांकि बॉन ब्रैडमैन और वैभव सूर्यवंशी का अलग युग है। वैभव अभी 15 साल के हैं और उनको काफी लंबे समय तक खेलना है। ब्रैडमैन ने 99.94 के औसत से अपने करियर में रन बनाए थे। वह सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेले थे, 52 मैचों में ब्रैडमैन ने 29 शतक जड़े। शतकों से कम उनके अर्धशतक थे, उन्होंने 13 फिफ्टी जड़ी।

इंग्लैंड में फ्लॉप के बाद निराश नहीं हुए वैभव

इंग्लैंड में डेब्यू के तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद वैभव सूर्यवंशी वापस आए और जमकर अभ्यास कर ज़िम्बाब्वे गए थे। भारत में आकर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की क्रिकेट एकेडमी में पसीना बहाया और उसका रिजल्ट ज़िम्बाब्वे में देखने को मिला, जहां दो फिफ्टी के साथ उन्होंने 151 रन बना प्लेयर ऑफ़ द सीरीज का अवॉर्ड जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+