गौतम गंभीर के घर टीम बस में क्यों नहीं गए हर्षित राणा? BMW कार में जाने का क्या है कारण

Harshit Rana: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने घर एक बड़ी पार्टी दी। भारतीय टीम के खिलाड़ी और स्टाफ के सदस्य उनके घर पर खाने के लिए आए। उनके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी इस डिनर में आए थे। हर्षित राणा अलग से आए थे, जिसकी चर्चा है और वह कार में आए थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ टीम बस में गौतम गंभीर के घर में खाने पर पहुंचे थे। हर्षित राणा बीएमडब्ल्यू कार से आए थे। इसका वीडियो और फोटो सामने आया था। इससे एक नई बहस देखने को मिली कि हर्षित राणा को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों मिला।

harshit rana

सोशल मीडिया पर लोगों को यह भी कहते हुए देखा गया कि हर्षित राणा और गौतम गंभीर के बीच काफी तगड़ा तालमेल है। वह केकेआर के समय से ही गंभीर के पसंदीदा प्लेयर्स रहे हैं। इस वजह से उनको लाने के लिए कार भी गौतम गंभीर ने ही भेजी थी लेकिन ऐसा नहीं है। इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है।

क्यों खुद की कार से आए Harshit Rana

दरअसल हर्षित राणा खुद की कार से ही आए थे। जो बीएमडब्ल्यू कार सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, वह उनकी है और इसमें गौतम गंभीर का कुछ भी लेना-देना नहीं है। हर्षित राणा अलग से आए, उसका भी एक बड़ा कारण है। हर्षित राणा इस समय टीम इंडिया में नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में शामिल खिलाड़ी गौतम गंभीर के घर बस से आए थे। हर्षित राणा इस टीम में शामिल नहीं थे, इस वजह से वह अपने घर से आए थे। हर्षित राणा का घर भी दिल्ली में ही है। लोगों ने इन तथ्यों को बिना जाने कयास लगाने शुरू कर दिए थे।

Harshit Rana की कार कितने रुपये की है

BMW 5 सीरीज की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 72.90 लाख रुपये है। यह मॉडल खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए लम्बी व्हीलबेस के साथ आता है, जिससे पिछली सीट पर अतिरिक्त आराम मिलता है और यह खासकर चालकों द्वारा चलाए जाने वाले लोगों के लिए उपयुक्त है। साथ ही, GST 2।0 के लागू होने के बाद BMW ने अपनी कई कारों की कीमतों में कटौती की है, जिससे ग्राहकों को फायदा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+