कांग्रेस ने क्यों साधी भारत-पाक एशिया कप मैच पर चुप्पी? हाथ आया मौका गंवाने का क्या कारण

Asia Cup: लोढ़ा समिति के सिफारिशों के आधार पर बीसीसीआई के अध्यक्ष के लिए 70 वर्ष की उम्र निर्धारित की गई है। खबरों की मानें, तो रोजर बिन्नी को इस वजह से अपना पद छोड़ना पड़ा है। हालांकि बोर्ड ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया लेकिन दैनिक जागरण ने इसका खुलास किया था।

पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच प्रस्तावित मैच का काफी विरोध देखने को मिल रहा है। इस पर राजनीतिक दलों ने भी सवाल खड़े किये हैं। कांग्रेस की तरफ से भी हाल ही में एक लेटर बोर्ड को लिखा गया था।

asia cup

इस बीच बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव शुक्ला को बनाये जाने की खबर सामने आई है। वह कांग्रेस से राज्यसभा सांसद भी हैं। अब पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला रद्द करने का मौका कांग्रेस के पास है। राजीव शुक्ला कांग्रेसी हैं और उनके पास बोर्ड का एक बड़ा पद भी है।

कांग्रेस के गौरव गोगोई ने कुछ दिनों पहले ही भारत-पाक मैच का विरोध करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया को पत्र लिखा था। इस बार खुद की पार्टी से आने वाले राजीव शुक्ला को बोलकर भारत-पाकिस्तान मैच रोकने का काम कांग्रेस को करना चाहिए।

अब कांग्रेस के पास मौका

कांग्रेस के पास एक मौका आया हुआ है, जिसे भुनाने का प्रयास करते हुए देश को एक मैसेज दिया जा सकता है कि जो काम सत्तारूढ़ दल बीजेपी नहीं कर पाई, वह हमने कर दिखाया है। गौरव गोगोई ने देश के जवानों और शहीदों का जिक्र करते हुए मैच रद्द करने की मांग की थी।

पत्र लिखकर करनी चाहिए मांग

देवजीत सैकिया असम से आते हैं और उनके नाम गौरव गोगोई द्वारा पत्र लिखना भी कहीं न कहीं राजनीति को दर्शाता है। दोनों असम से आते हैं, तो बोर्ड में मुद्दा तलाशने का प्रयास हुआ है। मज़ा तो तब आए, जब राजीव शुक्ला के नाम कांग्रेस की तरफ से कोई पत्र लिखा जाए। हालांकि इसकी संभावना कम ही है।

कांग्रेस की सरकार में क्या हुआ था?

जिस कांग्रेस द्वारा एशिया कप मुकाबले का विरोध किया जा रहा है, उसके कार्यकाल में पाकिस्तानी टीम ने द्विपक्षीय सीरीज के लिए भारत दौरा किया था। साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद 2012 में पाकिस्तान की टीम भारत में द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए आई थी। अब कांग्रेस द्वारा मल्टीनेशनल देशों के टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध किया गया है।

हालांकि बीसीसीआई को जनभावना का ध्यान रखना चाहिए और पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर कोई कदम उठाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस मुकाबले के लिए अब भी जमकर विरोध चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+