अभिषेक शर्मा ने क्यों किया उंगली ऊपर उठाकर सेलिब्रेशन? क्या आपको है मालूम? खुद सामने आकर बताया कारण

IND vs PAK: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बैटिंग की। अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग के सामने पाकिस्तानी गेंदबाज बौने साबित हो गए। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत अर्जित की। अभिषेक शर्मा ने फिफ्टी के बाद जिस तरह सेलिब्रेट किया, वह चर्चा का विषय बन गया।

उन्होंने अपनी हाथ की उंगली और अंगूठा उठाकर ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा किया था। इसकी चर्चा होने लगी। यह चर्चा इसलिए हुई क्योंकि पाकिस्तानी ओपनर साहिबजादा फरहान ने एक घटिया हरकत की। इस खिलाड़ी ने गन शॉट का इशारा किया था। इससे ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम से जोड़कर देखा जा रहा है।

ind vs pak

अभिषेक का सेलिब्रेशन लोगों को समझ नहीं आया, इस वजह से बातें हुईं और उन्होंने खुद आगे आकर सभी शंकाओं को दूर करने का काम किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ आकर बीसीसीआई को अभिषेक शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया।

IND vs PAK: अभिषेक के सेलिब्रेशन का मतलब

उन्होंने कहा कि यह सेलिब्रेशन प्यार का था। इतने लोग देश में हमको देखते हैं और प्यार करते हैं, उनके लिए मैंने ऐसा सेलिब्रेशन किया था। आईपीएल में भी ऐसा करता हूं। यह सेलिब्रेशन इंडिया के लिए था। इस पर सूर्या ने फिर से पूछा कि अच्छा यह इंडिया के लिए था और हँसने लगे। इसे पाकिस्तान के ऊपर एक तंज़ समझा जा सकता है।

सूर्या ने इशारों में यह समझा दिया कि हम पाकिस्तान को लेकर इस तरह का कोई एक्शन नहीं करते, उधर से ही इस तरह की घटिया हरकत होती है। हमारी तरफ से जो भी किया गया, वह अपने देश के लिए किया गया। अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल के साथ बैटिंग को लेकर भी अहम बात कही।

IND vs PAK: गिल के बारे में प्रतिक्रिया

उन्होंने कहा कि हम अंडर 12 से साथ में हैं, तो वहां से हमें पता है कि कौन सा शॉट खेलने वाला है। इस वजह से हम दोनों के बीच तालमेल काफी अच्छा है। टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करने लिए कोच और कप्तान का भी अहम योगदान होता है। उसके बिना प्रदर्शन में निरंतरता बनी नहीं रह सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+