USA vs PAK, Head to Head: पाकिस्तान बनाम अमेरिका का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
PAK vs USA Match Prediction: आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में यूएसए (USA) का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। यह मैच आज 6 जून को ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 9:00 बजे से खेला जाएगा। आइए जानते हैं पाक बनाम यूएसए (PAK vs USA) मैच में कौन जीतेगा और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (H2H) में किसका पलड़ा भारी है? ये आंकड़े आपकी ड्रीम-11 टीम में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
PAK vs USA Match: पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में अमेरिका
दरअसल, यूएसए (USA) ने टूर्नामेंट में एक मैच खेला है और वह टॉप स्थान पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगा, जबकि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रहा है। अपने पिछले पांच मैचों में, पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं और तीन हारे हैं।

PAK vs USA Match: मोहम्मद रिज़वान के प्रदर्शन पर रहेगी नजर
मोहम्मद रिज़वान आपकी ड्रीम11 टीम के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। पिछले 10 मैचों में उनके पास औसतन 53 फ़ैंटेसी पॉइंट हैं और उनकी फ़ैंटेसी रेटिंग 8.3 है। वह शीर्ष क्रम के दाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और विकेटकीपिंग भी करते हैं। पिछले पांच मैचों में उन्होंने 155 रन बनाए हैं।
PAK vs USA Match: गेम चेंजर हो सकते हैं कोरी एंडरसन
कोरी एंडरसन और शादाब खान ड्रीम11 टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। एंडरसन मध्य क्रम में बल्लेबाजी कर रहे हैं और कम से कम 2 ओवर गेंदबाजी भी करेंगे।
PAK vs USA Match: दोनों टीमों के बीच टी-20 का पहला मैच
पाकिस्तान ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी और 2-0 से हार गए थे। दूसरी ओर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कनाडा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और अपना पहला मैच 7 विकेट से जीता। इन दोनों टीमों ने कभी एक दूसरे के खिलाफ टी20 मैच नहीं खेला है। इसलिए, यह मुकाबला देखने लायक होगा।
PAK vs USA Match: अमेरिका बनाम पाकिस्तान का मैच कौन जीतेगा
अमेरिका बनाम पाकिस्तान के बीच ये पहला हेड-टू-हेड मैच है, लेकिन इससे पहले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो यूएसए का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। हाल के दिनों में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने कई बड़ी टीमों के खिलाफ़ जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आज के मैच में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है, लेकिन वर्तमान फॉर्म को देखते हुए ये मैच यूएसए जीत सकती है।
ये भी पढ़ें- PAK vs USA Dream11 Prediction: आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, कप्तान और उपकप्तान बदल सकते हैं किस्मत
यूनाइटेड स्टेट्स टीम: स्टीवन टेलर, मोनंक पटेल (विकेट कीपर/कप्तान), एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, नितीश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वैन शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर, मिलिंद कुमार, नोस्तुश केंजीगे, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर।
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), सैम अयूब, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शादाब खान, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications