Who Will Win GT vs LSG Match: गुजरात बनाम लखनऊ का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
IPL 2025 की लीग स्टेज अब अपने क्लाइमैक्स पर है और आज का मुकाबला अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ है गुजरात- जो 2022 की चैंपियन, 2023 की रनर-अप रही और 2024 में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद इस बार प्लेऑफ में शानदार वापसी कर चुकी है। दूसरी तरफ है लखनऊ- जिसकी गाड़ी इस सीजन पटरी से उतर चुकी है और अब वो सिर्फ सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।
गुजरात की सबसे बड़ी ताकत उसका टॉप ऑर्डर रहा है, जिसने लगातार रन बनाए हैं। साई सुदर्शन (Orange Cap होल्डर), शुभमन गिल और जोस बटलर विपक्षी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। बटलर भले ही प्लेऑफ में ना खेलें, लेकिन आज के मुकाबले में उनका रोल अहम हो सकता है।

गेंदबाज़ी में प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले से लेकर डेथ तक विकेट निकाले हैं। साई किशोर और कागिसो रबाडा ने स्पिन और पेस का बैलेंस बनाए रखा है। साथ ही राशिद खान के फीके प्रदर्शन की भरपाई की है।
डांवाडोल लखनऊ, भरोसा सिर्फ मार्करम पर
लखनऊ के लिए ये सीज़न निराशाजनक रहा है। रवि बिश्नोई जैसे गेंदबाज फ्लॉप रहे, निकोलस पूरन की फॉर्म गायब रही और दिग्वेश राठी के सस्पेंशन ने गेंदबाज़ी को और कमजोर किया। कप्तान ऋषभ पंत पर प्राइस टैग और कप्तानी का दबाव साफ दिखा है।
एकमात्र उम्मीद बने हैं एडन मार्करम, जो लगातार अटैकिंग अंदाज़ में रन बना रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या वो अकेले गुजरात जैसे मजबूत अटैक को रोक पाएंगे?
हेड टू हेड: आंकड़ों में कौन आगे?
अब तक दोनों टीमों के बीच 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से चार बार गुजरात ने बाजी मारी है और दो मैच लखनऊ के नाम रहे हैं। हालांकि पिछले दो मुकाबलों (2023 और 2024) में जीत लखनऊ को मिली थी, जिससे साफ है कि गुजरात को लाइटली लेना भारी पड़ सकता है।
आज का मैच कौन जीतेगा?
जब मौजूदा फॉर्म, टीम की मजबूती, होम ग्राउंड एडवांटेज और टॉप-2 में पहुंचने की भूख को मिलाकर देखा जाए, तो गुजरात टाइटन्स का पलड़ा आज भारी नजर आता है। अगर लखनऊ कुछ चमत्कार न कर दे, तो आज का मैच जीतने की सबसे मजबूत दावेदार गुजरात ही है।












Click it and Unblock the Notifications