Who Will Win Today IPL Match: बेंगलुरु बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका दबदबा

Who Will Win Today IPL Match: आईपीएल 2025 अब उस मोड़ पर है जहां एक-एक मैच प्लेऑफ की पोजिशन तय करेगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस वक्त मजबूत दावेदार है और टॉप-2 की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच जीतना बेहद जरूरी है।

लेकिन दिक्कत ये है कि उन्होंने लगभग 20 दिन से कोई मुकाबला नहीं खेला है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के पास खोने को कुछ नहीं है, लेकिन उनके पास जीत के साथ सीजन को विदाई देने का मौका जरूर है।

बारिश की संभावनाओं के चलते मुकाबला बेंगलुरु से लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया है। इकाना स्टेडियम की पिच आम तौर पर धीमी और कम बाउंस वाली होती है, जिससे बड़े स्कोर बनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। SRH ने इस मैदान पर 200+ रन का पीछा जरूर किया है, लेकिन ज्यादातर मैच यहां लो-स्कोरिंग ही रहे हैं।

sunrisers Hyderabad

बेंगलुरु- ब्रेक के बाद वापसी कितनी मजबूत?
RCB ने इस सीजन में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। विराट कोहली और फिल सॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी धाकड़ रही है। ब्रेक से पहले हाथ में चोट लगने वाले रजत पाटीदार अब वापसी को तैयार हैं, जो मिडल ऑर्डर को और मजबूती देंगे। गेंदबाजी की कमान इस बार भुवनेश्वर कुमार के पास है, जो पहली बार SRH के खिलाफ खेलेंगे- उस टीम के खिलाफ जिसमें उन्होंने 11 साल तक बॉलिंग की।

हैदराबाद - अब सिर्फ इज्जत की लड़ाई
SRH का सीजन इस बार कुछ खास नहीं रहा है। 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत से उनका सफर लगभग खत्म है। ट्रेविस हेड के खेलने पर अभी भी सवाल है क्योंकि वो COVID पॉजिटिव पाए गए थे। ऐसे में बैटिंग का भार हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा पर रहेगा। बॉलिंग में ईशान मलिंगा एक छुपा रुस्तम साबित हुए हैं- 5 मैचों में 9 विकेट, वो भी स्लिंग एक्शन और फुल लेंथ डिलीवरी से, जो इस पिच पर असर दिखा सकती है।

हेड-टू-हेड में SRH थोड़ा आगे
अब तक दोनों टीमों के बीच 25 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें SRH ने 13 और RCB ने 11 जीते हैं। हालांकि पिछले 5 मैचों में RCB ने 3 में जीत हासिल की है, जिससे उनका मनोबल थोड़ा ज़्यादा रहेगा। मौजूदा फॉर्म और टीम बैलेंस के लिहाज से भी RCB आगे दिखती है।

आज का मैच कौन जीतेगा?
RCB की सबसे बड़ी ताकत उनके बैकअप प्लेयर हैं- जब जरूरत पड़ी, तो उन्होंने प्रदर्शन किया। वही SRH की सबसे बड़ी कमजोरी बनी- इक्का-दुक्का खिलाड़ियों पर निर्भरता। लखनऊ की स्लो पिच पर भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल जैसे गेंदबाज SRH की कमजोर बैटिंग को परेशानी में डाल सकते हैं। अगर RCB की टॉप ऑर्डर टिक गई, तो फिर ये मुकाबला SRH की पकड़ से बाहर जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+