श्रीलंका-जिम्बाब्वे का दूसरा टी-20 मैच कौन जीतेगा? हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Sri Lanka vs Zimbabwe, 2nd T20I: श्रीलंका और जिम्बाब्वे मंगलवार, 16 जनवरी को तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 मैच में आमने-सामने होंगे। कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से इस मुकाबले की मेजबानी करेगा। मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मजबूत स्थिति में श्रीलंका
श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच इस फॉर्मेट में अब तक कुल चार मैच खेले गए हैं। इस दौरान चारों ही मुकाबलों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है।

sri lanka team

पहले टी-20 में कैसा रहा दोनों का प्रदर्शन
दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मैच कोलंबो में बेहद रोमांचक रहा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाये। श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। लगभग तीन साल बाद टी-20 में वापसी करने वाले एंजेलो मैथ्यूज ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। उन्होंने दबाव में 38 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाये।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे का मैच कौन जीतेगा?
घरेलू परिस्थितियों के अनुकूल होने के कारण श्रीलंका जीत का प्रबल दावेदार होगा। इसलिए हम खेल जीतने के लिए मेजबान टीम का समर्थन करते हैं, जोकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी मजबूत स्थिति में है।

श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे फुल स्क्वाड
जिम्बाब्वे टीम: क्रेग एर्विन, तिनशे कामुनहुकामवे, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, आइंस्ले एनडलोवु, मिल्टन शुम्बा, कार्ल मुम्बा, जॉयलॉर्ड गम्बी।

श्रीलंका टीम: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, नुवान तुषारा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय। कामिंदु मेंडिस, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+