Who Will Win RCB vs PBKS Match: बेंगलुरु-पंजाब का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा

Who Will Win RCB vs PBKS Match: आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें 48 घंटे पहले ही भिड़ चुकी हैं, जिसमें PBKS ने बेंगलुरु को उनके घरेलू मैदान पर 5 विकेट से हराया था।​ अब देखना यह है कि क्या PBKS एक बार फिर RCB पर जीत दर्ज कर पाएगी या RCB अपनी पिछली हार का बदला लेगी।

अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें PBKS ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि RCB को 16 बार सफलता मिली है।

​हालांकि, RCB ने इस सीजन में अपने सभी 'अवे' मैच जीते हैं, जबकि PBKS ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।​

who will win rcb vs pbks match

लगातार दूसरी भिड़ंत, क्या PBKS करेगी डबल?
सिर्फ तीन दिन के भीतर एक बार फिर पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत बारिश से प्रभावित रही थी और 14 ओवर के उस मुकाबले में PBKS ने RCB को हराया था। अब मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मैदान पर है, जहां बल्लेबाजों को लम्बे शॉट्स के बजाय समझदारी से खेल दिखाना पड़ सकता है।

RCB vs PBKS Match: पंजाब की टीम हर विभाग में परफेक्ट
पंजाब किंग्स इस सीजन में शानदार लय में हैं। सात में से पांच जीत के साथ वे प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बने हुए हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत है- तेज शुरुआत, गहराई वाली बैटिंग लाइनअप और भरोसेमंद बॉलिंग यूनिट है। युजवेंद्र चहल ने शुरुआत में भले ही धीमा प्रदर्शन किया हो, लेकिन पिछले दो मैचों में वो छा गए हैं, खासकर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 111 रन को डिफेंड करने वाली जीत में। कोच रिकी पोंटिंग का भी कहना है कि टीम का आत्मविश्वास इस वक्त सातवें आसमान पर है।

RCB का घर में फ्लॉप शो, बाहर शानदार रिकॉर्ड
RCB का हाल अपने घर बेंगलुरु में कुछ खास नहीं रहा है- तीनों मैच हारे हैं। लेकिन बाहर यानी 'अवे' मैचों में उनकी परफॉर्मेंस ज़बरदस्त रही है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े मैदानों पर उन्होंने जीत हासिल की है। ऐसे में आरसीबी को हल्के में लेना बड़ी भूल हो सकती है।

RCB के स्टार्स: फिल सॉल्ट से लेकर विराट तक
इस सीजन में इंग्लैंड के फिल सॉल्ट की एंट्री RCB के लिए गेम चेंजर रही है। उनकी अटैकिंग शुरुआतों ने टीम को बूस्ट दिया है। कप्तान रजत पाटीदार, विराट कोहली और टिम डेविड भी लय में हैं, वहीं लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा ने भी छोटे लेकिन उपयोगी योगदान दिए हैं। हालांकि स्पिन डिपार्टमेंट में अभी भी थोड़ी कमी है, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

RCB vs PBKS Match: गेंदबाज करेंगे मैच का फैसला?
जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी इस सीजन की सबसे दमदार ओपनिंग बॉलिंग जोड़ी मानी जा रही है। अगर RCB को PBKS के अटैकिंग बल्लेबाज़ों को रोकना है, तो यही दोनों गेंदबाज़ बड़ी भूमिका निभाएंगे। वहीं PBKS का गेंदबाज़ी अटैक पहले ही बैलेंस और गहराई दिखा चुका है। ऐसे में ये मुकाबला इस बात पर टिका होगा कि कौन सी बॉलिंग यूनिट दबाव में टिक पाती है।

RCB vs PBKS Match: कौन भारी, कौन कमजोर?
PBKS को जहां फॉर्म और आत्मविश्वास का फायदा मिल सकता है, वहीं RCB ने भी बाहर का मैच जीतने की अपनी आदत से बता दिया है कि वे आसानी से हार नहीं मानने वाले हैं। मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है - दोनों टीमें फुल ताकत में हैं। वर्तमान फॉर्म देखने के बाद आज के मैच में पीबीकेएस के जीतने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+