NED vs NEP, Head to Head: नीदरलैंड बनाम नेपाल का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
NED vs NEP, Head to Head: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के 7वें मैच में मंगलवार, 4 जून को नीदरलैंड का सामना नेपाल से होगा। पिछले महीने आयरलैंड और स्कॉटलैंड की घरेलू त्रिकोणीय सीरीज में नीदरलैंड का अभियान निराशाजनक रहा था। हालांकि, डच टीम ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले अभ्यास मैच में फ्लोरिडा में पूर्व चैंपियन को 20 रन से हराकर प्रभावशाली परिणाम दिया। आज के मैच से पहले दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
नेपाल अप्रैल में एसीसी पुरुष टी20ई प्रीमियर कप में चौथे स्थान पर रहा। एशियाई टीम को अपने पहले अभ्यास मैच में कनाडा ने बुरी तरह हरा दिया था, जबकि सह-मेज़बान संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अगला अभ्यास मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया था।

नीदरलैंड्स बनाम नेपाल के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
नीदरलैंड्स बनाम नेपाल के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों ने कुल 12 आमने-सामने टी20ई मैच खेले हैं। नीदरलैंड ने छह मैच जीते हैं, जबकि नेपाल ने पांच मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना किसी नतीजे के ख़त्म हुआ।
नीदरलैंड्स बनाम नेपाल का मैच कौन जीतेगा?
दरअसल, दोनों टीम के आमने-सामने के रिकॉर्ड में नीदरलैंड का नेपाल पर दबदबा है। इस मुकाबले में नेपाल के खिलाफ नीदरलैंड्स के जीतने की संभावना ज्यादा है।
ये भी पढ़ें- NED vs NEP: टी-20 वर्ल्ड कप में आज के मैच की ये है सबसे धांसू Dream11 टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका?
नीदरलैंड टीम: मैक्स ओडोउड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, माइकल लेविट, टिम प्रिंगल, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, काइल क्लेन
नेपाल टीम: आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, करण केसी, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, अनिल साह, कमल सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, गुलसन झा। सागर ढकाल, अविनाश बोहरा।












Click it and Unblock the Notifications