Who Will Win MI vs GT Match: मुंबई बनाम गुजरात का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
आईपीएल 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर है और आज का मुकाबला वाकई टॉप-4 की लड़ाई में 'करो या मरो' जैसा है। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस- दोनों के पास 14-14 अंक हैं और दोनों टीमों का हालिया फॉर्म जबरदस्त है। लेकिन जब बात वानखेड़े की आती है, तो मुंबई इंडियंस को हराना किसी पहाड़ चढ़ने से कम नहीं होता।
मौजूदा हालात और टीम की लय को देखें तो आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस फेवरेट नजर आ रही है। हालांकि, गुजरात टाइटंस के पास भी वो ताकत है जो बड़े मौकों पर कमाल कर जाए। कुल मिलाकर आज का मैच हाई स्कोरिंग, हाई टेंशन और सुपर एक्साइटिंग होने वाला है।

पहले मैच में बुरी तरह हारी थी मुंबई
मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की इस सीज़न की पहली भिड़ंत 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई थी, जिसमें गुजरात ने मुंबई को बुरी तरह हराया था। लेकिन तब की मुंबई और आज की मुंबई में जमीन-आसमान का फर्क है। तब वे पॉइंट्स टेबल में नीचे थीं, अब टॉप-3 में लौट चुकी हैं। उस हार को टीम ने पीछे छोड़ दिया है और अब वो बिलकुल नई धार के साथ मैदान में उतर रही है।
मुंबई इंडियंस: जीत की लय में 'अजेय' अंदाज
मुंबई ने लगातार 6 मैच जीतकर खुद को एक खतरनाक टीम में तब्दील कर लिया है। इस तरह की जीतों की लकीर आईपीएल में बहुत कम देखने को मिलती है। टीम हर डिपार्टमेंट में छा गई है- बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी, फील्डिंग- सब कुछ शानदार चल रहा है। वानखेड़े पर मुंबई की ताकत और भी बढ़ जाती है। यहां उन्होंने 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं।
गुजरात टाइटंस: वापसी की कोशिश
गुजरात टाइटंस ने भी पिछला मुकाबला जीतकर अपनी वापसी की उम्मीदों को जिंदा रखा है। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर टॉप ऑर्डर में भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। मिडल ऑर्डर में वॉशिंगटन सुंदर और शेर्फेन रदरफोर्ड जैसे खिलाड़ी कभी भी विस्फोट कर सकते हैं। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा लय में हैं और विकेट चटकाने का माद्दा रखते हैं। टीम एक यूनिट की तरह खेल रही है लेकिन मुंबई जैसी लय और आत्मविश्वास फिलहाल उनके पास नहीं है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
2023 में आईपीएल में फिर से होम-अवे फॉर्मेट में लौटने के बाद से मुंबई इंडियंस (MI) का घरेलू मैदान पर जीत प्रतिशत (63.1%) सबसे बेहतरीन रहा है। इसके बाद गुजरात टाइटंस (GT) का नंबर आता है, जिनका जीत प्रतिशत 60% है। इन दोनों के अलावा सिर्फ CSK ही ऐसी टीम है जिसने 50% से ज़्यादा घरेलू मैच जीते हैं।
खास बात ये है कि इस सीज़न में भी MI और GT दोनों ने अपने 5 में से 4 घरेलू मैच जीते हैं। हालांकि, अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखा जाए, तो अभी तक खेले गए कुल 6 मुकाबलों में GT ने 4 और MI ने 2 मैच जीते हैं।
Who Will Win MI vs GT Match: आज का मैच कौन जीतेगा?
अगर परफॉर्मेंस और फॉर्म के आधार पर तुलना करें तो दोनों टीमें एक-दूसरे के बराबर लगती हैं। गुजरात की टीम बैलेंस में मजबूत है, जबकि मुंबई का होम रिकॉर्ड और हालिया फॉर्म बेहद खतरनाक है। ऐसे में, ये कहना मुश्किल है कि कौन भारी पड़ेगा, लेकिन वानखेड़े स्टेडियम की परिस्थितियों और मुंबई की 6 मैचों की विनिंग स्ट्रीक को देखते हुए मुंबई इंडियंस को जीत का प्रबल दावेदार माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications