Who Will Win LSG vs GT Match: लखनऊ बनाम गुजरात का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा
Who Will Win LSG vs GT Match: आईपीएल 2025 के 26वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ये मुकाबला शनिवार, 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमों की हालिया फॉर्म और स्क्वॉड को देखते हुए यह मैच रोमांच से भरपूर होने वाला है। निर्धारित समय से तीस मिनट पहले यानी दोपहर तीन बजे दोनों कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे।

लखनऊ का अब तक का प्रदर्शन
लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी इस बार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है। टीम ने अब तक 5 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंक हासिल किए हैं। पिछले मैच में LSG ने केकेआर (KKR) को 4 रन से हराया था, जिसमें निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने 87* रनों की तूफानी पारी खेली और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने भी 81 रनों की शानदार पारी खेली।
गुजरात का अब तक का प्रदर्शन
वहीं गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई में टीम जबरदस्त लय में नजर आई है। उन्होंने अब तक 5 में से 4 मुकाबले जीते हैं और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाई है। पिछले मैच में GT ने राजस्थान रॉयल्स को 58 रन से हराया था, जिसमें साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 82 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।
किसमें है दम? जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी
LSG की ताकत:
- टॉप ऑर्डर में मार्श और पूरन शानदार फॉर्म में
- ऋषभ पंत की कप्तानी में रणनीतिक चतुराई
- डेथ ओवर्स में अच्छे फिनिशर
LSG की कमजोरी:
- गेंदबाजी में डेथ ओवर में रन लीक करना
- हेड-टू-हेड में GT से पिछड़ना मनोबल गिरा सकता है
GT की ताकत:
- बैलेंस टीम, मजबूत बैटिंग लाइनअप
- राशिद खान और जोशुआ लिटिल जैसे असरदार गेंदबाज
- शुभमन गिल और साई सुदर्शन की बैटिंग क्लास
GT की कमजोरी:
- मिडल ओवर्स में रन गति धीमी हो सकती है
- कुछ मौकों पर कप्तान शुभमन गिल के फैसले सवालों के घेरे में रहे हैं
LSG vs GT Head to Head: हेड टू-हेड रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिनमें से गुजरात ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि लखनऊ को सिर्फ 1 मुकाबले में सफलता मिली है। दोनों टीमों की टक्कर हमेशा टाइट रही है, लेकिन GT का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ अपने घरेलू मैदान लखनऊ में यह अंतर कम करने की कोशिश करेगा, जबकि गुजरात टॉप पर अपनी पकड़ बनाए रखना चाहेगा।
लखनऊ बनाम गुजरात का मैच कौन जीतेगा?
हमारी रिसर्च भी यही कहती है कि गुजरात टाइटंस की टीम फिलहाल फॉर्म और रिकॉर्ड के लिहाज से लखनऊ पर भारी है। लेकिन लखनऊ अपने होम ग्राउंड पर खेल रही है, और पूरन-पंत जैसे खिलाड़ी अगर चले तो मुकाबला पलट भी सकता है। टाइटंस की टीम इस मैच में भी अपनी विजयी लय कायम रख सकती है।












Click it and Unblock the Notifications