KKR vs SRH, Head to Head: कोलकाता बनाम हैदराबाद का मैच कौन जीतेगा? एक्शन से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
KKR vs SRH Head to Head: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर आईपीएल 2024 के फाइनल की यादें ताजा करने वाले हैं। गुरुवार को ईडन गार्डन्स में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा, क्योंकि वे इस सीजन में लय हासिल करने के लिए जूझ रही हैं।
केकेआर और हैदराबाद का लक्ष्य जीत की राह पर लौटने का होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। नाइट राइडर्स ने 19 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स केवल 9 बार जीत दर्ज कर सके हैं। पिछले सीजन के फाइनल में भी केकेआर ने SRH को 8 विकेट से हराया था।

ईडन गार्डन्स में KKR का दबदबा
कोलकाता के घरेलू मैदान पर भी एसआरएच के लिए मुश्किलें कम नहीं रही हैं। दोनों टीमें यहां 10 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें से 7 मुकाबले केकेआर ने जीते हैं, जबकि SRH को सिर्फ 3 जीत नसीब हुई है।
- कुल मैच:10
- केकेआर जीते: 7
- एसआरएच जीते: 3
- आखिरी मुकाबला: केकेआर ने 4 रनों से जीता (2024)
KKR vs SRH: कौन जीतेगा यह मुकाबला?
दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में करारी हार झेल चुकी हैं, इसलिए सही टीम कॉम्बिनेशन बनाना इस मुकाबले में अहम रहेगा। हालांकि, SRH के पास इस बार ज्यादा बैलेंस्ड टीम नजर आ रही है। केकेआर के बल्लेबाजों की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है, जबकि सनराइजर्स के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप है। ऐसे में SRH के पास इस मैच को जीतने का बेहतर मौका दिख रहा है।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), वियान मुल्डर, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, जीशान अंसारी, एडम ज़म्पा, सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, राहुल चाहर, अथर्व तायडे।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज़, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications