IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश टी20 मैच में बरसेंगे रन या बिखरेंगी गिल्लियां, कौन जीतेगा यह मुकाबला

IND vs BAN: भारतीय टीम अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी में लगी हुई है। टीम इंडिया में विराट कोहली के अलावा सभी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम के पास इस वर्ल्ड कप में एक वॉर्म अप गेम है। बांग्लादेश के खिलाफ एक जून को न्यूयॉर्क में मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए मुख्य इवेंट में जाने का प्रयास करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी हाल ही में आईपीएल खेलकर आए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के लिए मामला आसान नहीं होने वाला है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम काफी संतुलित दिखाई दे रही है।

india and bangladesh

आम तौर पर बड़े इवेंट से पहले दो अभ्यास मैच होते हैं लेकिन इस बार टीम इंडिया का व्यस्त कार्यक्रम देखते हुए महज एक ही मुकाबला आयोजित कराने का फैसला लिया गया। बांग्लादेश के लिए भी मैच खास है क्योंकि उनको यूएस ने हाल ही में टी20 सीरीज में पराजित किया है।

टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड

भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हुए सभी मैचों में लगभग पलड़ा भारी टीम इंडिया का ही रहा है। दोनों देशों के बीच सबसे छोटे फोर्मेट में कुल 13 मुकाबले खेले गए हैं। उनमें से 12 मैचों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। बांग्लादेश को महज एक बार जीत मिली है।

वॉर्म अप मैच कौन जीतेगा

बांग्लादेश की हालिया फॉर्म अमेरिकी टीम के सामने दिख गई थी। भारतीय टीम का पलड़ा इस मुकाबले में भारी है। टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट से आ रहे हैं। भारतीय टीम इस मैच में बांग्लादेश को पराजित कर सकती है। बांग्लादेशी टीम को जीतने के लिए असाधारण खेल दिखाना होगा।

विराट कोहली का सकते हैं गेम मिस

भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज विराट कोहली इस गेम से शायद बाहर हो सकते हैं। हालांकि एक जून को रात 8 बजे यह मैच है। विराट कोहली आईपीएल के बाद कुछ दिन रेस्ट पर रहे हैं। वह टीम इंडिया के साथ यूएसए गए ही नहीं हैं। देरी से वह जाएंगे और अभ्यास मैच से बाहर हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+