रचिन रवींद्र को IPL नीलामी में कौन लेकर जाएगा? 3 टीमों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
Rachin Ravindra: न्यूजीलैंड के सनसनीखेज ऑलराउंडर रचिन रवींद्र एक बार फिर चर्चा में हैं, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें IPL 2026 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया है। रवींद्र टॉप क्रम में विस्फोटक बल्लेबाजी और बाद में उपयोगी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी का मिश्रण है।
ऑलराउंड क्षमता रचिन रवींद्र को एक अहम खिलाड़ी बनाती है, नीलामी में कुछ टीमें उनके पीछे जाने के लिए कमर कस चुकी हैं। तीन टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिल सकता है। इन टीमों के बारे में यहां एक विश्लेषण किया गया है, आपको भी जरूर जानना चाहिए।

केकेआर को ओपनर की तलाश
KKR के लिए रचिन रवींद्र की जरूरत सिर्फ ओपनिंग बल्लेबाज की नहीं, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की है जो टीम के संतुलन को बेहतर बना सके। विदेशी सलामी बल्लेबाज और वेंकटेश अय्यर को रिलीज़ करने के बाद KKR को सुनील नरेन के साथ एक विश्वसनीय साथी की तलाश है। रवींद्र इस स्लॉट में पूरी तरह फिट बैठते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वह एक बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर के रूप में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को बेहतरीन बैकअप स्पिन विकल्प प्रदान करते हैं। नीलामी में केकेआर रवींद्र के पीछे भाग सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स की भी नज़र
दिल्ली कैपिटल्स की सबसे बड़ी कमजोरी लंबे समय से पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत की कमी रही है। पिछले सीज़न में धीमी शुरुआत के कारण टीम को कई बार नुकसान उठाना पड़ा। कई टॉप-ऑर्डर खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद, DC अब एक ऐसे युवा और निडर बल्लेबाज को लाना चाहती है जो पहली गेंद से ही आक्रमण शुरू कर सके। रवींद्र के पास आक्रामक तेवर हैं और वह दिल्ली के लिए यह काम कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स कर सकती है हैरान
CSK की पहचान खिलाड़ियों को पहचानने और उन्हें दोबारा खरीदने की रही है। हालांकि उन्होंने रचिन को रिलीज़ कर दिया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि वे उन्हें नीलामी में कम कीमत पर वापस खरीदना चाहेंगे। रवींद्र जडेजा के ट्रेड होने और सैम करन के जाने के बाद CSK को एक ऐसे खिलाड़ी की ज़रूरत है जो बल्लेबाजी और स्पिन गेंदबाजी दोनों से योगदान दे सके। रचिन रवींद्र उस स्पिनिंग ऑलराउंडर की भूमिका के लिए उपयुक्त हैं, चेन्नई के पर्स में पैसे भी है। इस वजह से रवींद्र के लिए धोनी की टीम बोली लगा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications