RCB vs RR: कौन मचाएगा आज बल्ले से सबसे ज्यादा तबाही? इन 3 खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर

RCB vs RR Eliminator: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों टीमों के लिए मामला करो या मरो वाला है। एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम लीग से बाहर हो जाएगी और फाइनल में जाने का सपना भी टूट जाएगा। आरसीबी ने पिछले कुछ मैचों में धमाका किया है।

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन लीग के अंतिम चरण के दौरान उतना अच्छा नहीं रहा है। इस मैच में आरसीबी से रॉयल्स को टक्कर मिलने वाली है। आरसीबी के कुछ बल्लेबाज फॉर्म में भी हैं। हालांकि बैटिंग में राजस्थान रॉयल्स को भी कम नहीं आँका जा सकता है।

rr and rcb

जहाँ तक गेंदबाजी का सवाल है, तो दोनों टीमें बराबरी की नजर आती है। ऐसे में यह भी नहीं कहा जा सकता है कि मैच एकतरफा होगा या टक्कर वाला नहीं होगा। बल्लेबाजो की भूमिका इस सीजन अलग रही है। इस मैच में भी ऐसा ही होगा। टॉप स्कोर की संभावना वाले तीन बल्लेबाजों का जिक्र यहाँ किया गया है।

पहला नाम विराट कोहली के अलावा दूसरा कोई नहीं हो सकता है। उनका बल्ला इस सीजन जमकर बोला है, वह एक शतकीय पारी खेलने में भी सफल रहे हैं। विराट कोहली ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मैचों में 708 रन बनाए हैं। इस मैच में भी उनका बल्ला चलने की उम्मीद है।

राजस्थान रॉयल्स से आने वाले ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का दमखम देखने को मिल सकता है। लेफ्ट हैण्ड बल्लेबाज के पास अपार क्षमता है। क्रीज पर कुछ देर खड़े रहने के बाद उनका बल्ला बोलेगा। इस सीजन जायसवाल ने 13 मैचों में कुल 348 रन बनाए हैं। आज भी वह टॉप स्कोरर हो सकते हैं।

संजू सैमसन ने कप्तानी के अलावा अपनी धांसू बैटिंग से भी दिल जीतने वाला काम किया है। वह धमाका करने में सफल रहे हैं। सैमसन ने इस सीजन 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टीम की सफलता में उनकी बैटिंग का अहम योगदान है। सैमसन आज सबसे ज्यादा रन बनाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+