कौन करेगा श्रीलंका में जसप्रीत बुमराह को रिप्लेस? 2 खिलाड़ियों के बीच है जोरदार टक्कर

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर जाने से एक दिन पहले टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा, जब जसप्रीत बुमराह के बाहर होने की खबर सामने आई। घुटने में चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह इस सीरीज के लिए नहीं जा पाएंगे। अब नजरें इस बात पर है कि बुमराह की जगह किसे मिलने वाली है।

हालांकि बुमराह की भरपाई कर पाना आसान काम नहीं है लेकिन सलेक्टर्स के पास दो प्लेयर्स हैं। जिनमें से एक को चुना जाना चाहिए। पहला नाम मोहम्मद शमी का आता है। वह फिट हैं और लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं। हालांकि सलेक्शन कमेटी से अनबन उनकी राह का मुख्य रोड़ा है।

jasprit bumrah

अगर शमी को टीम में शामिल कर लिया जाता है, तो उनके करियर में चार चाँद लग सकते हैं। इस सीरीज में नहीं चुने जाने पर उनके करियर पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि बीसीसीआई के सलेक्टर्स नए चेहरों को टीम में शामिल करने में भरोसा रखते हैं। टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद शमी के आंकड़े काफी धाकड़ हैं, उनके नाम 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट हैं।

आकिब नबी भी हैं प्रबल दावेदार

एक और नाम यहां आकिब नबी का भी आता है। नबी को नजरअंदाज करने के बाद इरफ़ान पठान ने भी सवाल खड़े किए थे। अब बुमराह के बाहर होने पर उनके खेलने के आसार बन रहे हैं। वह नियमित तौर पर घरेलू क्रिकेट में आहार बरपा रहे हैं और तूफानी गेंदबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं।

रणजी ट्रॉफी में वह 100 से ज्यादा विकेट लेकर सलेक्टर्स का दरवाजा खटखटा चुके हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वह टीम इंडिया में आने की दावेदारी रखते हैं। सलेक्टर्स भी शमी से पहले शायद उनके नाम पर विचार करेंगे। टीम में नए नामों की भरमार है, ऐसे में शमी से पहले आकिब नबी के नाम पर विचार हो।

कई खिलाड़ी चोट से हैं परेशान

दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बुमराह के अलावा साई सुदर्शन को भी फिटनेस पर निर्भरता के साथ शामिल किया गया था। शायद उन्होंने अपनी फिटनेस हासिल कर ली होगी। वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी सहित कई खिलाड़ी चोट से ही जूझ रहे हैं। हर्षित राणा भी चोट से परेशान हैं। भारतीय टीम इस समय मुश्किल समय से गुजर रही है। बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में फिटनेस पर काम चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+