IND vs AUS: कौन करेगा इस बार गाबा में बल्ले से कमाल? 4 भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े हैं वहां शतक

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जाना है। एक समय इस स्टेडियम में होने वाले मैचों पर ऑस्ट्रेलिया का एकछत्र राज हुआ करता था लेकिन बाद में टीम इंडिया ने उनके किले को ढहा दिया था। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने साल 2021 में गाबा का घमण्ड तोड़ दिया था। इस बार गाबा में क्या होगा, यह समय आने पर ही पता चलेगा लेकिन भारत के कुछ बल्लेबाजों ने वहां कमाल किया है।

टीम इंडिया के कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं, जिन्होंने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कमी नहीं छोड़ी। इन बल्लेबाजों ने क्रीज पर टिककर धांसू अंदाज में बैटिंग करते हुए शतक जमाए। चार ऐसे ही बल्लेबाजों के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए, जिन्होंने ब्रिस्बेन के गाबा में सैकड़ा जमाया।

murali vijay

भारतीय टीम से अब तक चार बल्लेबाजों ने यह कारनामा कर दिखाया है। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी ब्रिस्बेन में शतक जड़ने में नाकाम रहे हैं। कोहली के पास इस बार 100 बनाने का मौका है।

इस लिस्ट में ताजा नाम मुरली विजय का आता है। दस वर्ष पहले मुरली विजय ने 2014 में शतकीय पारी खेली थी। मुरली विजय ने यहाँ सैकड़ा जरूर लगाया था लेकिन टीम को इससे फायदा नहीं हुआ। भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। मुरली विजय ने उस मुकाबले में 144 रनों की पारी खेली थी।

मैदान पर दादागीरी दिखाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने ही गाबा में अपने बल्ले से धमाकेदार बैटिंग कर शतकीय पारी खेली थी। पहली पारी के दौरान गांगुली ने 144 रनों की पारी खेली थी। जहीर खान ने इस मैच की पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। बारिश से प्रभावित यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। सौरव गांगुली की उस शतकीय पारी को आज भी याद किया जाता है क्योंकि एक मजबूत कंगारू गेंदबाजी के खिलाफ वह डटकर खड़े हो गए थे।

खास लिस्ट हो और उसमें सुनील गावस्कर का नाम नहीं आए, ऐसा हो नहीं सकता। सुनील गावस्कर ने उस जमाने में धमाल मचा दिया था, जब गेंदबाजों के लिए पिचों से मदद ज्यादा हुआ करती थी। साल 1977 में ब्रिस्बेन टेस्ट के दौरान सुनील गावस्कर ने दूसरी पारी में खेलते हुए 113 रन बनाए थे। भारतीय टीम जीत के करीब जाकर हार गई थी। 16 रनों से ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

गाबा में सबसे पहले शतक जड़ने वाले भारतीय का नाम मोटगनहल्ली जयसिम्हा है। साल 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयसिम्हा ने दूसरी पारी के दौरान सैकड़ा जमाया था। वह शतक के बाद 101 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए थे। भारतीय टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+