IND vs AUS: कौन करेगा रोहित की जगह ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए ओपनिंग? दो नाम आये सामने

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बॉर्डर-गावसकर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया वहां पहुँच गई है। भारतीय टीम के साथ कप्तान रोहित शर्मा नहीं गए हैं। रोहित शर्मा को टीम इंडिया के साथ पर्सनल कारणों से नहीं भेजा गया है। उनकी पत्नी रितिका सजदेह दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

पर्थ में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है और भारतीय टीम के ओपनर को लेकर चर्चा तेज है। सवाल है कि टीम इंडिया के लिए अब ओपन कौन करने वाला है। इसका जवाब भी सामने आ गया है। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत के लिए ओपन करने के लिए दो नाम सबसे आगे हैं।

rohit sharma

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने स्थिति साफ़ कर दी है। उन्होंने बताया है कि अगर रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट नहीं खेलेंगे, तो ओपन कौन करेगा और टीम की कप्तानी का जिम्मा किसके पास रहने वाला है। गंभीर ने भारत के दो संभावित ओपनरों के बारे में बता दिया है।

टीम इंडिया के मुख्य कोच ने कहा कि अगर रोहित नहीं खेलेंगे, तो अभिमन्यू ईश्वरन और केएल राहुल ओपन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केएल राहुल के पास किसी भी स्थान खेलने की क्षमता है। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग भी कर लेते हैं। इस बयान से साफ हो जाता है कि राहुल को वहां ओपनर के तौर पर शामिल किया जा सकता है।

भारत ए से खेलने के लिए राहुल को पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया था, यह इसी रणनीति का एक हिस्सा था क्योंकि गंभीर और टीम मैनेजमेंट को पहले से ही मालूम था कि रोहित शर्मा अनुपलब्ध रहने वाले हैं। उस स्थिति से निपटने के लिए केएल राहुल को कंडीशंस में ढलने के लिए पहले ही भेज दिया जाए।

उधर अभिमन्यू ईश्वरन भी पहले से ही ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं और भारत ए के लिए टीम में खेल रहे थे। उनको भी अब वहां की कंडीशंस के बारे में पता है। ऐसे में उनको डेब्यू करने का मौका मिल सकता है लेकिन ज्यादा आसार यही है कि केएल राहुल ओपन करेंगे। शुभमन गिल भी एक ऑप्शन है लेकिन वह नम्बर तीन पर खेलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+