Hardik Pandya गए तो कौन होगा गुजरात टाइटंस का कप्तान? 3 दिग्गज हैं कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार
Hardik Pandya: आईपीएल ट्रेडिंग विंडो के दौरान रिलीज और रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की चर्चा काफी हो रही है। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के आसार हैं। माना जा रहा है कि दोनों टीमों के बीच पांड्या को लेकर डील चल रही है और लगभग पूरी हो गई है।
हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में लेकर जाने की खबरें भी हैं। वह गुजरात के कप्तान हैं, ऐसे में बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि गुजरात का अगला कप्तान कौन होने वाला है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने लगातार दो बार फाइनल खेले और एक बार खिताब जीता। तीन खिलाड़ी ऐसे हैं, जो हार्दिक के जाने पर गुजरात के कप्तान बन सकते हैं।

शुभमन गिल: खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि गुजरात के अगले कप्तान शुभमन गिल हो सकते हैं। हालांकि यह बड़ा मुश्किल काम है। गिल की बैटिंग प्रभावित हो सकती है। अभी वह फ्री होकर खेलते हैं। हालांकि एक युवा पर भरोसा किया जाता है, तो एक अच्छी पहल भी मानी जा सकती है।
केन विलियमसन: आईपीएल में खेलने का लम्बा अनुभव और कप्तानी का अनुभव दोनों मिलकर केन विलियमसन को एक मजबूत और बड़ा दावेदार बना देते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में केन विलियमसन न्यूजीलैंड का नेतृत्व करते हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की कमान उनको थमाई का सकती है। विलियमसन बतौर विदेशी खिलाड़ी टीम के टॉप चार नामों में होंगे, ऐसे में वह कप्तानी भी कर सकते हैं।
मैथ्यू वेड: अगर विकेट के पीछे से किसी नाम को उठाना होगा, तो सबसे बड़े दावेदार मैथ्यू वेड हैं। भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलिया की टीम का नेतृत्व मैथ्यू वेड ही कर रहे हैं। वह भी एक बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं। ऋद्धिमान साहा भी कीपर के तौर पर खेलेंगे, इस वजह से प्लेइंग इलेवन में वह पीछे रह जाते हैं। अगर अंतिम ग्यारह में उनको हर मैच मिले, तो कप्तान बन सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications