क्रिकेट जगत में पसरा मातम, 41 साल की उम्र में इंटरनेशनल अंपायर की मौत, जानें कौन था यह शख्स

Bismillah Jan Shinwari Passed Away: इंटरनेशनल क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाले एक अंपायर की अकस्मात मौत से पूरा क्रिकेट जगत हैरान और परेशान है। यह एक गहरा सदमा है क्योंकि इस अंपायर की उम्र अभी कुछ नहीं थी। आईसीसी के अंपायरिंग पैनल में शामिल अंपायर के निधन से हर कोई दुखी है।

सबसे अहम बात यह है कि यह इंटरनेशनल अंपायर अफगानिस्तान से आता है और नाम बिस्मिल्लाह जन शिनवारी है। उनके निधन की खबर से अफगान बोर्ड और आईसीसी ने दुःख जताया है। एक और अहम बात यह भी है कि पांच साल पहले शिनवारी के निधन की अफवाह फैली थी।

bismillah jan shinwari

अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस 41 साल के शख्स के निधन पर एक लम्बा पोस्ट कर जानकारी दी। अफगान बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) की लीडरशिप, कर्मचारियों और पूरे अफगानअटलान परिवार को बिस्मिल्लाह जान शिनवारी (1984 - 2025) के निधन से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है। वह अफगानिस्तान के एलीट अंपायरिंग पैनल के एक सम्मानित सदस्य थे।

गहरे दुःख के साथ हम यह समाचार साझा कर रहे हैं कि श्री शिनवारी का निधन बीमारी के कारण हुआ। बिस्मिल्लाह जान अफगान क्रिकेट के एक महान सेवक थे, जिन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान 34 वनडे अंतरराष्ट्रीय (ODIs), 26 T20 अंतरराष्ट्रीय, 31 प्रथम श्रेणी, 51 लिस्ट A और 96 घरेलू T20 मैचों में अंपायरिंग की।

आगे लिखा गया कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उनके परिवार, दोस्तों और पूरे अफगान क्रिकेट समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति प्रकट करता है। हम प्रार्थना करते हैं कि सर्वशक्तिमान अल्लाह उन्हें जन्नत में उच्चतम दर्जा प्रदान करें और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में सब्र और शक्ति दें। बिस्मिल्लाह जान शिनवारी हमेशा हमारे दिलों और यादों में जीवित रहेंगे।

आईसीसी की तरफ से चैयरमैन जय शाह ने कहा कि उन्होंने (शिनवारी) क्रिकेट के क्षेत्र में अपार योगदान दिया है, और क्रिकेट समुदाय उन्हें बेहद याद करेगा। हम इस अपूरणीय क्षति से दुखी हैं और उनके परिवार तथा प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+