ऋषभ पंत के बाद डेविड वॉर्नर भी चोट की वजह से नहीं खेलेंगे IPL! अब कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान?

आईपीएल 2023 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें एकबार फिर बढ़ गई हैं। डेविड वॉर्नर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए हैं। उनका आईपीएल के शुरुआती मैच खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

David Warner Ruled out IPL

आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। हाल ही में बीसीसीआई ने इसके शेड्यूल की घोषणा की है। इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए नए कप्तान को चुनना सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। दरअसल, अभी तक नए कप्तान के लिए डेविड वॉर्नर का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन वॉर्नर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए हैं। माना जा रहा है कि उनकी चोट गंभीर है और वो आईपीएल के शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स के सामने नया कप्तान चुनने की चुनौती है।

चोट की वजह से IPL 2023 से भी बाहर होंगे वॉर्नर!

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर दिल्ली टेस्ट की पहली पारी के दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए थे। सिराज की तेज बाउंसर वॉर्नर की कोहनी पर जा लगी थी, जिसके बाद उनका एक्सरे कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट में फ्रैक्चर निकला, जिसके बाद उन्हें सीरीज के बाकि दो टेस्ट और आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर कर दिया गया। संभावना इस बात की भी है कि वो आईपीएल 2023 के शुरुआती दो हफ्तों में नहीं खेलेंगे। आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जॉयंट्स के खिलाफ होगा।

कौन हो सकता है टीम का नया कप्तान?

डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में पृथ्वी शॉ का नाम सबसे आगे है। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के काफी पुराने खिलाड़ी हैं और एक बेहतरीन बल्लेबाज भी। पृथ्वी के पास आईपीएल का अनुभव तो है ही साथ ही उनके पास टीम इंडिया में खेलने का भी अनुभव है। साथ ही उन्हें टीम इंडिया का फ्यूचर कैप्टन भी कहा जाता है। पृथ्वी के अलावा मनीष पांडे और अक्षर पटेल को भी कप्तान बनाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+