मुंबई इंडियंस के नए डायरेक्टर ऑफ़ परफॉर्मेंस कौन? आतंकी अजमल कसाब की फांसी का किया था विरोध

Zubin Bharucha: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले अपने सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव किया है। पांच बार की चैंपियन टीम ने राजस्थान रॉयल्स के पूर्व क्रिकेट डायरेक्टर जुबिन भरूचा को अपना नया डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है लेकिन उनकी नियुक्ति के साथ ही करीब 14 साल पुराना एक मामला भी फिर चर्चा में आ गया है।

भरूचा का नाम 2012 में 26/11 हमले के दोषी अजमल कसाब की सजा को लेकर दायर एक सार्वजनिक याचिका के हस्ताक्षरकर्ताओं में बताया जा रहा है। हालांकि कसाब को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी गई थी।

zubin bharucha

क्या था अजमल कसाब से जुड़ा मामला?

26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद अजमल कसाब को गिरफ्तार किया गया था। वह इस हमले में जिंदा पकड़ा गया इकलौता आतंकी था। दोष साबित होने पर उसे मौत की सजा सुनाई थी। बाद में उसकी सजा के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया चली और 2012 में उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदलने की मांग को लेकर एक सार्वजनिक याचिका सामने आई।

रिपोर्ट्स के अनुसार जुबिन भरूचा का नाम भी उस याचिका पर हस्ताक्षर करने वाले लोगों की सूची में था। उस समय यह याचिका मौत की सजा के विरोध से जुड़ी थी और कसाब की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग की गई थी। जुबिन के अलावा भी उस पिटीशन पर साइन करने वाले कई लोग थे। सोशल मीडिया पर अब लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं कि आतंकी की फांसी का विरोध करने वाला मुंबई इंडियंस में डायरेक्टर ऑफ़ परफॉर्मेंस बन गया।

कसाब के साथ आखिर क्या हुआ था?

अजमल कसाब की दया याचिका नवंबर 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने खारिज कर दी थी। इसके कुछ ही समय बाद 21 नवंबर 2012 को पुणे की यरवदा सेंट्रल जेल में उसे फांसी दे दी गई थी।

अब मुंबई इंडियंस में क्या करेंगे भरूचा?

इन तमाम चर्चाओं के बीच भरूचा की नई भूमिका पूरी तरह क्रिकेट से जुड़ी है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें डायरेक्टर ऑफ परफॉर्मेंस बनाया है। उनका मुख्य काम खिलाड़ियों के प्रदर्शन और विकास पर नजर रखना होगा। वह टीम के मौजूदा सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे। खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ पूरे साल काम करने और उनके प्रदर्शन से जुड़े लक्ष्य तय करने पर जोर रहेगा। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स के साथ काम करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+