कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका करती हैं किस कंपनी में काम? जहां लगा है करोड़ों भारतीयों का पैसा
Who is Vanshika: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई पिछले साल हुई थी। अब उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। कुलदीप यादव की शादी की खबर आने के बाद फैन्स में उत्सुकता उनकी होने वाली पत्नी के बारे में जानने की है। ज्यादा लोगों को उनकी मंगेतर के बारे में जानकारी कम ही है।
दोस्तों और करीबी लोगों की मौजूदगी में कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से सगाई की थी। जिन करीबी लोगों को उन्होंने बुलाया था, उनमें रिंकू सिंह का नाम भी था। पहले इन दोनों की शादी जून में ही होनी थी लेकिन बाद में रद्द कर दिया गया था।

कौन हैं Kuldeep Yadav की मंगेतर
कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी वंशिका के बारे में लिमिटेड जानकारी ही उपलब्ध है। पेशे से वंशिका भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में कार्यरत हैं, यह ऐसी कंपनी है जिसमें भारत का लगभग हर इंसान इंश्योरेंस लेता है। वह अपने पेशेवर जीवन को संभालते हुए स्टार स्पिनर के साथ अपने लंबे और मजबूत रिश्ते को बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा रही हैं। कुलदीप और वंशिका की शादी की डेट्स अभी तक सामने नहीं आई हैं लेकिन 24 से 30 नवंबर के बीच दोनों सात फेरे ले सकते हैं।
कितनी है Kuldeep Yadav की कुल नेटवर्थ
कुलदीप यादव की अनुमानित संपत्ति मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लगभग 32 करोड़ रुपये से 35 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। उनकी आय का मुख्य स्रोत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का केंद्रीय अनुबंध है, जहाँ उन्हें वर्तमान में ग्रेड-बी खिलाड़ी के तौर पर सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।
इसके अतिरिक्त, वह अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए मैच फीस भी कमाते हैं। टेस्ट मैच के लिए 15 लाख, वनडे के लिए 6 लाख, और T20I के लिए 3 लाख मिलते हैं। उनकी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से आता है
इन मुख्य आय स्रोतों के अलावा, कुलदीप यादव विभिन्न ब्रांडों के विज्ञापन से भी अच्छी कमाई करते हैं, जिसमें एडिडास जैसा बड़ा ब्रांड शामिल हैं। उनकी संपत्ति में कानपुर, उत्तर प्रदेश में उनका आवास और ऑडी A6 तथा फोर्ड इकोस्पोर्ट जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं, जो उनकी शानदार लाइफस्टाइल को दर्शाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications