IND vs NZ: कौन है कीवी खिलाड़ी एजाज पटेल की सुंदर पत्नी? भारत से जुड़ा है गहरा नाता
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट मैच में धमाकेदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पराजित कर कीवी टीम की ऐतिहासिक सीरीज जीत में अहम योगदान दिया। एजाज पटेल को मैच में 11 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना एजाज पटेल को रास आता है। उन्होंने साल 2021 में एक ही पारी में भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम किये थे। एजाज पटेल के साथ उनकी पत्नी भी रहती हैं। आज समाप्त हुए टेस्ट मैच के दौरान भी वह मुंबई में ही थीं।

एजाज पटेल ने मैच जीतने के बाद अपनी पत्नी को गले लगा लिया था और पिच पर उनके साथ फोटो भी क्लिक की थी। उनकी पत्नी भी इस सफलता की साक्षी बनी हैं। न्यूजीलैंड ने भारत में आकर पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती है और क्लीन स्वीप जैसा बड़ा कारनामा किया है।
कौन हैं एजाज पटेल की पत्नी
एजाज पटेल की पत्नी का नाम निलोफर पटेल हैं, जो उनके साथ सफलता और असफलता दोनों में एक सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ी रही हैं। इस जोड़ी का भारतीय जड़ों से गहरा सम्बन्ध है। हालांकि निलोफर के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है लेकिन दोनों परिवारों का संस्कृति के प्रति काफी प्रेम है।
कब हुई थी दोनों की शादी
एजाज और निलोफर की शादी के बारे में जानकारी दोनों ने प्राइवेट रखी है लेकिन दोनों लम्बे समय से एक साथ हैं। एजाज का करियर समय के साथ ऊंचाई पर गया है लेकिन निलोफर खुद को ज्यादा सुर्ख़ियों में नहीं रखती। वह एजाज के साथ विदेश दौरों पर जाती रहती हैं लेकिन निजी जानकारियां मीडिया से शेयर करने से बचती हैं।
एजाज के सपोर्ट में रहती हैं खड़ी
एजाज पटेल की हर स्थिति में निलोफर उनके साथ रहती हैं। भारत दौरे पर आज मुंबई में भी यही देखने को मिला। मैच जीतने के बाद पति के साथ वह दिखाई दे रही थीं और फोटो भी मीडिया में काफी ज्यादा वायरल हो गया था। पिच पर दोनों ने एक साथ पोज दिया था। निलोफर और एजाज की जोड़ी की तारीफ फैन्स भी करते हैं। वह खुद को लाइमलाईट से दूर रखती हैं लेकिन एजाज के लिए एक पिलर की तरह खड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications