कौन है एशिया कप में सबसे अमीर कप्तान? सूर्या, राशिद या लिटन दास? सलमान अली के बैंक बैलेंस ने किया हैरान
Asia Cup 2025 Captains Net Worth: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है और दुनिया भर के क्रिकेट फैंस अपनी पसंदीदा टीमों को खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश समेत कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिनकी कप्तानी अलग-अलग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के हाथों में है।
क्या आपने कभी सोचा है कि इन कप्तानों में सबसे अमीर कौन है और उनकी कमाई के मुख्य स्रोत क्या हैं? आइए, इस आर्टिकल में हम सभी 8 कप्तानों की अनुमानित नेटवर्थ और उनकी कमाई के बारे में विस्तार से जानते हैं।

सूर्यकुमार यादव (भारत)
लिस्ट में टॉप पर सूर्यकुमार यादव ही हैं, उनकी नेटवर्थ करीबन 65 करोड़ आंकी गई है।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सिर्फ अपनी बल्लेबाजी ही नहीं, बल्कि अपनी कमाई से भी छाए हुए हैं। उनकी नेट वर्थ उन्हें एशिया कप 2025 का सबसे अमीर कप्तान बनाती है। सूर्यकुमार बीसीसीआई के अनुबंध में बी ग्रेड वाले प्लेयर हैं, जिससे 3 करोड़ रुपये सालाना हासिल करते हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से मिलने वाली सैलरी (16.35 करोड़) उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा है। वह PUMA, GoNoise आदि के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।
राशिद खान (अफगानिस्तान)
दुनिया भर की लीग्स से कमाई करने वाले राशिद खान की अनुमानित नेटवर्थ 30 से 33 करोड़ है, अफगानिस्तान के करिश्माई कप्तान और स्पिनर राशिद खान इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत दुनिया भर की T20 लीग्स हैं। वह सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलकर अच्छी खासी कमाई करते हैं। राशिद बिग बैश लीग (BBL), कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) और अन्य लीगों में भी खेलते हैं।
चरित असलंका (श्रीलंका)
उभरते सितारे की अनुमानित नेटवर्थ 25 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है। श्रीलंका के युवा कप्तान चरित असलंका ने अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है। उनकी नेट वर्थ तेजी से बढ़ रही है। श्रीलंका के लिए खेलने पर उन्हें केंद्रीय अनुबंध के तहत सैलरी मिलती है। LPL में खेलने से भी उनकी कमाई होती है। कुछ स्थानीय और इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ उनकी डील्स भी हैं।
लिटन दास (बांग्लादेश)
बांग्लादेशी क्रिकेट टीम में धमाल मचा रहे लिटन दास की अनुमानित नेटवर्थ 8 से 25 करोड़ के बीच बताई गई है। बांग्लादेश टीम के कप्तान लिटन दास ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी से टीम में एक मजबूत जगह बनाई है। उनकी कमाई का मुख्य हिस्सा बोर्ड की सैलरी और घरेलू लीग से आता है। बांगाल्देश क्रिकेट बोर्ड के अनुबंध और बीपीएल से उनकी मुख्य कमाई होती है।
सलमान अली आगा (पाकिस्तान)
पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली की अनुमानित नेट वर्थ: ₹2 करोड़ ($0.25 मिलियन) बताई जाती है। उनकी नेटवर्थ अभी अन्य अनुभवी कप्तानों की तुलना में कम है। हालांकि, सलमान की कमाई में भविष्य में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कमाई के सोर्स देखे जाएं, तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुबंध की सैलरी और पीएसएल से उनको कमाई होती है।
बाकी कप्तानों की नेटवर्थ
बाकी तीन कप्तान- मुहम्मद वसीम (यूएई), जतिंदर सिंह (ओमान) और यासिम मुर्तजा (हांगकांग) एसोसिएट नेशंस से आते हैं। इन खिलाड़ियों की नेट वर्थ के बारे में सार्वजनिक रूप से कोई विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि वे मुख्य रूप से अपने देश के घरेलू क्रिकेट और सीमित अंतरराष्ट्रीय मैचों पर निर्भर करते हैं।
नोट: यह जानकारी रिपोर्ट्स के आधार पर दी गई है, आधिकारिक रूप से किसी ने पुष्टि नहीं की है












Click it and Unblock the Notifications