IPL Auction में सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर दिखने वाली ये खूबसूरत लड़की कौन है? लोग हो गए हैं दिवाने
नई दिल्ली, फरवरी 12। IPL Auction 2022 के पहले दिन कई खिलाड़ी करोड़पति हो गए। लगभग 75 खिलाड़ियों की पहले दिन नीलामी हुई। नीलामी में इस बार प्रीति जिंटा नजर नहीं आई। ऐसे में फैंस को ग्लैमर की कमी दिखी, लेकिन ऑक्शन हॉल में एक खूबसूरत चेहरा और था, जिसने अपनी स्माइल और सुंदरता से महफिल लूट ली थी। फैंस अब कह रहे हैं कि इस चेहरे के होते हुए ग्लैमर की कमी नीलामी में नहीं हुई। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर ये खूबसूरत चेहरा कौन था?

कौन है वो खूबसूरत चेहरा?
दरअसल, ऑक्शन हॉल में सनराइजर्स हैदराबाद की टेबल पर बैठी ये लड़की कोई और नहीं बल्कि काव्या मारन हैं, जो हर साल नीलामी में नजर आती हैं और मैच के दौरान मैदान पर अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए भी दिखती हैं। काव्या मारन ने अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी तरफ आकर्षित किया है। नीलामी के पहले दिन काव्या पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही थीं। वो ही बार-बार नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बोली लगा रही थीं।

SRH के मालिक की बेटी हैं काव्या मारन
पूरी नीलामी के दौरान कैमरा बार-बार काव्या मारन के चेहरे पर जा रहा था। आपको बता दें कि काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो 28 या 29 साल की हैं। काव्या मारन को क्रिकेट से बहुत गहरा लगाव है। काव्या इसके अलावा सन टीवी के FM चैनल से भी जुड़ी हुई हैं। चेन्नई की रहने वालीं काव्या MBA की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं और संगीत में अपना अधिकतर समय गुजारती हैं। वह पहली बार आईपीएल 2018 के एक मैच के दौरान टीवी पर दिखी थीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने काव्या की फोटो पर किए कमेंट
काव्या हर साल मैच के दौरान या फिर नीलामी के दौरान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। इस बार भी नीलामी के पहले दिन काव्या सोशल मीडिया पर छा गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स काव्या की फोटोज को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications