Ruturaj Gaikwad Marriage: जानें कौन है मिस्ट्री गर्ल उत्कर्षा? जिसके साथ ऋतुराज गायकवाड़ 3 जून को लेंगे 7 फेरे
Ruturaj Gaikwad Marriage: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायकवाड़ आईपीएल खत्म होने के बाद शादी कर लेंगे।

Ruturaj Gaikwad Marriage: आईपीएल 2023 का 28 मई को होने वाला फाइनल मैच आज, 29 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। बारिश के कारण टला ये अहम मुकाबला पहली बार रिजर्व डे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बीच सीएसके के एक धुरंधर बल्लेबाज से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।
जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पता चला कि यशस्वी जायसवाल को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
तीन जून को शादी करने जा रहे हैं ऋतुराज गायकवाड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ऋतुराज गायकवाड़ तीन जून को शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने बीसीसीआई (BCCI) को सूचित किया कि वह पांच जून से पहले लंदन के लिए रवाना नहीं हो सकेंगे। ऐसे में जायसवाल जल्द ही टीम इंडिया के साथ जुड़ सकते हैं।
ऋतुराज लंबे समय से उत्कर्षा के साथ रिलेशनशिप में हैं, और अब खबर है कि वह उत्कर्षा से शादी करने जा रहे हैं। उन्हें पिछले साल एक जिम में एक साथ देखा गया था, उत्कर्षा फैंस के लिए मिस्ट्री बनी हुई हैं, क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी कोई तस्वीर नहीं है और गायकवाड़ ने भी उन्हें लेकर कोई पोस्ट नहीं किया। ऋतुराज और उत्कर्ष पवार कथित तौर पर कुछ वर्षों से साथ हैं।
कौन हैं उत्कर्षा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर हैं जो महाराष्ट्र के लिए खेलती हैं। उनका पूरा नाम उत्कर्षा अमर पवार है। वह 24 साल की तेज गेंदबाज हैं। उत्कर्ष पवार का जन्म 13 अक्टूबर 1998 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था।
ऋतुराज गायकवाड़ का नाम इससे पहले भी कई एक्ट्रेस के साथ सामने आया था। मई 2021 में मराठी एक्ट्रेस अभिनेत्री सयाली संजीव के साथ उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर हुई बातचीत ने दोनों के बीच एक रोमांस की अफवाहों को बढ़ा दिया था। हालांकि, दोनों ने इसे लेकर कभी कुछ कहा नहीं।












Click it and Unblock the Notifications