कौन है आईपीएल इतिहास का सबसे तूफानी खिलाड़ी, 28 वर्ष के प्लेयर के सामने दिग्गज भी धराशायी
IPL 2025: आईपीएल में फैन्स धमाके को पसंद होते हैं और बल्लेबाजों के रन भी देखना लोगों को अच्छा लगता है। जो बल्लेबाज धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करके रन बनाता है, उसका नाम भी उसी हिसाब से होता है। सोशल मीडिया पर भी चर्चा काफी ज्यादा होती है।
आईपीएल में तूफानी बल्लेबाज को जज स्ट्राइक रेट के तहत किया जाता है और टॉप पांच में भारत का एक भी बल्लेबाज इस लिस्ट में शामिल नहीं है। भारतीय टीम से कई खिलाड़ी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं लेकिन स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे हैं। यहाँ टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में जिक्र किया गया है।

पहला नाम
फिल साल्ट का नाम इस लिस्ट में पहला स्थान है। 21 मुकाबले खेलकर साल्ट ने 653 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 फिफ्टी जमाई है। उन्होंने 34 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं। फिल साल्ट का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है और उन्होंने 176 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
दूसरा नाम
दूसरे स्थान पर केकेआर के आंद्रे रसेल आते हैं। रसेल ने आईपीएल में काफी मुकाबले खेले हैं। 126 मुकाबले खेलकर उन्होंने 2484 रन बनाए हैं। रसेल ने शतक तो नहीं बनाया लेकिन 11 फिफ्टी उनके बल्ले से आई हैं। रसेल ने करीबन 175 के स्ट्राइक रेट से आईपीएल में रन बनाए हैं।
तीसरा नाम
ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाल मचाया है। 25 मुकाबले खेलकर उन्होंने 772 रन बनाए हैं। हेड ने एक शतकीय पारी खेली है। ट्रेविस हेड ने 5 अर्धशतक जड़े हैं। ट्रेविस हेड ने तकरीबन 174 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनका औसत करीबन 37 का रहा है।
चौथा नाम
टिम डेविड ने भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की है। उन्होंने कुल 38 मुकाबले खेलकर 659 रन बनाए हैं। टिम डेविड के बल्ले से कोई फिफ्टी देखने को नहीं मिली है। वह निचले क्रम से खेलते हैं। टिम डेविड ने 170 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
पांचवां नाम
लिस्ट में हेनरिक क्लासेन का नाम भी शामिल है। 35 मुकाबले खेलकर क्लासेन ने 993 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 फिफ्टी और एक शतक आया है। क्लासेन के बल्ले से 168 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। उन्होंने ये रन 38 के औसत से बनाए हैं, जो काफी अच्छा है।












Click it and Unblock the Notifications