कौन है वह भारतीय गेंदबाज? जिसने लॉर्ड्स में जड़ा टेस्ट शतक, क्या आपको है पता
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। सीरीज फ़िलहाल एक-एक की बराबरी पर चल रही है। एजबेस्टन में खेले गए पिछले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड की हेकड़ी निकालने का काम किया था।
लॉर्ड्स टेस्ट हमेशा से ही ख़ास होता है, यहां खेलने का सपना भी हर खिलाड़ी का होता है। भारत के कई प्लेयर्स ने यहां शतक जड़ा है लेकिन सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज का सैकड़ा इस मैदान पर नहीं आया। इन सबके बीच हैरान करने वाली बात तो यह है कि लॉर्ड्स में भारत के एक गेंदबाज ने भी शतकीय पारी खेली है।

उस पारी और शतक के बारे में ज्यादा लोगों को शायद पता भी नहीं होगा। बात पुरानी भी नहीं है। भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2002 में लॉर्ड्स टेस्ट हो रहा था। भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथों में थी और टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
मुकाबले में सचिन, द्रविड़, सहवाग जैसे धांसू खिलाड़ी थे लेकिन कोई भी शतक जमाने में सफल नहीं हो पाया। भारत की दूसरी पारी के दौरान शतकीय पारी आई और यह किसी रेगुलर बल्लेबाज के बल्ले से नहीं आई थी। एक गेंदबाज ने सैकड़ा जड़कर इतिहास रचने का काम किया था।
IND vs ENG: क्रीज पर कौन टिका
भारत को इंग्लैंड ने 468 रनों का लक्ष्य दिया था, सभी दिग्गज फ्लॉप हो गए थे लेकिन अजित अगरकर क्रीज पर टिके रहे और इंग्लिश गेंदबाजों का दम निकाल दिया। अगरकर ने अकेले क्रीज पर खड़े होकर धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जमाया और आउट नहीं हुए। वह नाबाद लौटे।
IND vs ENG: टीम इंडिया की हुई हार
अगरकर ने 190 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौके जमाते हुए नाबाद 109 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम 397 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम इस मुकाबले में 170 रनों से पराजित हो गई लेकिन अगरकर अपने बल्ले से छाप छोड़ गए और यादगार पारी खेल गए। उस पारी को आज भी याद किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications