कोहली और बाबर आजम में से कौन लगाता है सबसे अच्छा कवर ड्राइव? इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली, अप्रैल 22। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पाकिस्तान के बाबर आजम इस वक्त क्रिकेट के दो महानतम खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबे समय से तुलना होती रही है कि आखिर दोनों में से कौन बेहतर बल्लेबाज है? हालांकि बाबर खुद यह कह चुके हैं कि विराट से उनकी तुलना ठीक नहीं, क्योंकि वो महान खिलाड़ी हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच जो समानता देखने को मिलती है, वो है इन दोनों का 'कवर ड्राइव' शॉट। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से कौन बेहतर कवर ड्राइव खेलता है, इसका जवाब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोंस बटलर ने दिया है।

Virat Kohli and Babar azam

जोंस बटलर ने लिया विराट का नाम

Recommended Video

    IPL 2022: Virat Kohli के बाद Mukesh Choudhary ने रोहित शर्मा का भी किया शिकार| वनइंडिया हिन्दी

    बटलर का मानना है कि बेहतर कवर ड्राइव खेलने के मामले में विराट कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं। दरअसल, एक ताजा इंटरव्यू में बटलर से पूछा गया कि आज के समय में विराट और बाबर आजम में सबसे बेहतर कवर ड्राइव कौन खेलता है तो उनका जवाब था कि विराट सबसे बेहतर कवर ड्राइव लगाते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच से भी यह सवाल किया गया था तो उन्होंने कोहली और बाबर दोनों को कवर ड्राइव शॉट का मास्टर खिलाड़ी चुना था।

    इस दौरान जोस बटलर से एक फैन ने सवाल किया कि वह किस पूर्व क्रिकेटर के साथ पारी का आगज करेंगे? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो टी20 क्रिकेट में वो विव रिचर्ड्स के साथ पारी का आगाज करना चाहेंगे। वहीं वर्तमान क्रिकेटरों में वो रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करना चाहेंगे।

    आपको बता दें कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो बाबर आजम अभी पांचवे स्थान पर हैं तो वहीं कभी नंबर वन पायदान पर रहने वाले विराट कोहली अभी 10वें स्थान पर हैं, जबकि वनडे में बाबर आजम टॉप पर हैं और विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। टी 20 फॉर्मेट में कोहली 16वें और बाबर आजम टॉप पर हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+