Who is Sam Kons: कौन हैं सैम कोनस्टास? बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम में एंट्री, भारत के खिलाफ जड़ा था शतक
Who is Sam Konstas: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। 26 दिसंबर से शुरू यह मुकाबला मेलबर्न खेला जाएगा। ओपनिंग बल्लेबाज नाथन मैकस्वीनी को टीम से बाहर कर दिया गया है, और उनकी जगह युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास को टीम में शामिल किया गया है। यह सैम कोनस्टास के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है।
कौन हैं युवा बल्लेबाज सैम कोनस्टास (Who is Sam Konstas)
सैम कोनस्टास एक युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो मुख्य रूप से एक बल्लेबाज के रूप में खेलते हैं। सैम ने ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए भी क्रिकेट खेला है और अपनी बल्लेबाजी से ध्यान आकर्षित किया है। सैम का क्रिकेट करियर तेजी से बढ़ रहा है और उन्हें भविष्य में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का नया सितारा माना जा रहा है।

ऐसा रहा है करियर
19 वर्षीय कोनस्टास ने नवंबर 2023 में अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था। वह बल्ले के साथ अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 11 मैचों की 18 पारियों में उन्होंने 42.23 की औसत से 718 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोत्तम प्रदर्शन 152 रन का रहा है।
भारत के खिलाफ जड़ा था शतक
सीरीज के पहले टेस्ट मैच के बाद प्रधानमंत्री एकादश और भारतीय टीम के बीच हुए दो दिवसीय अभ्यास मैच में कोनस्टास ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 1 छक्का मारा, जिससे उनकी स्ट्राइक रेट 110.31 रही। कोनस्टास ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जिनमें मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, हर्षित राणा, रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर जैसे प्रमुख गेंदबाज शामिल थे।
बचे हुए दो मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रेविस हेड (उपकप्तान), स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिश, उस्मान ख्वाजा, सैम कोनस्टास, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, झए रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क और बाउ वेबस्टर।












Click it and Unblock the Notifications