सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक में कौन अमीर? तीसरी पत्नी सना जावेद की नेटवर्थ उड़ा देगी होश

Sania Mirza and Shoaib Malik Net Worth: सानिया मिर्ज़ा से तलाक के बाद शोएब मलिक की शादी सना जावेद से हुई थी। पाकिस्तान की मशहूर टीवी एक्ट्रेस के साथ अफेयर की वजह से सानिया का तलाक हुआ था। शोएब और सना ने शादी कर ली और सानिया मिर्ज़ा अब तक सिंगल मदर के रूप में रहती हैं।

अब खबरें आ रही हैं कि सना जावेद का भी तलाक होने वाला है। अगर ऐसा होता है, तो शोएब मलिक के छोटे से जीवन में तलाक का यह तीसरा मौका होगा। सानिया से पहले भी वह पहली बीवी को तलाक दे चुके थे। इन सबके बीच सानिया, सना और शोएब मलिक की कमाई को लेकर भी चर्चा है।

sania mirza

Sania Mirza कितनी अमीर?

पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने अपने शानदार करियर, ब्रांड एंडोर्समेंट, टेनिस अकादमी और निवेश के दम पर करीब 216 करोड़ की संपत्ति बनाई है। वह भारत की सबसे सफल और सबसे अमीर महिला खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं।

शोएब मलिक भी नहीं हैं कम

वहीं पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक क्रिकेट करियर, टी20 लीग्स और विज्ञापनों से भारी कमाई कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेट वर्थ लगभग 228 से 250 करोड़ के बीच बताई जाती है, जिससे वह इस तिकड़ी में सबसे आगे हैं।

सना जावेद की कुल नेटवर्थ?

पाकिस्तानी टीवी अभिनेत्री सना जावेद ने ड्रामा इंडस्ट्री में अच्छी पहचान बनाई है, लेकिन नेट वर्थ के मामले में वह दोनों खिलाड़ियों से पीछे हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 50 से 70 करोड़ मानी जाती है। कुल मिलाकर, नेट वर्थ के मामले में शोएब मलिक सबसे अमीर हैं, उनके बाद सानिया मिर्ज़ा और फिर सना जावेद का नाम आता है।

शोएब-सना के तलाक की बात कहां से आई

तीनों में सना जावेद की नेटवर्थ ही काफी कम है। सानिया मिर्ज़ा की दुबई में टेनिस एकेडमी भी चलती है। उनको वहां से पैसे मिलते हैं। शोएब मलिक को पाकिस्तान में खेल चैनलों पर शो करने से पैसे मिलते हैं। सना से उनके तलाक को लेकर पाकिस्तान के पत्रकारों ने ही खुलासा किया है। दोनों में मनमुटाव की बातें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+