IPL 2024: कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन? जिनको आईपीएल के बीच में CSK में शामिल किया गया है
IPL 2024: आईपीएल में डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन के बीच में एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के धांसू बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अब आधिकारिक रूप से बाहर हो गए हैं। वह चोट के कारण लीग का हिस्सा नहीं हैं।
लीग शुरू होने से पहले ही माना जा रहा था कि डेवोन कॉनवे अब नहीं खेल पाएंगे। चोट की गहराई को देखते हुए यह बार साफ़ हो गई थी। इतने दिनों का इन्तजार करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अब रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया गया है।

कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन
रिचर्ड ग्लीसन इंग्लैंड से आते हैं। वह अब तक आईपीएल में नहीं खेले हैं। यह उनका पहला सीजन होने वाला है। बतौर गेंदबाज उनको टीम में शामिल किया गया है। हालांकि डेवोन कॉनवे को बल्लेबाज के तौर पर टीम में रखा गया था लेकिन बल्लेबाजी में चेन्नई के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। कॉनवे की जगह रचिन रविन्द्र ओपन कर रहे हैं।
टी20 में ग्लीसन का प्रदर्शन
टी20 क्रिकेट में ग्लीसन का गेंदबाजी रिकॉर्ड उम्दा रहा है। ग्लीसन ने 90 मुकाबले खेलते हुए कुल 101 विकेट अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनका इकोनमी रेट 8 का रहा है। गेंदबाजी को मजबूती प्रदान करने के लिए चेन्नई ने उनको शामिल किया है। ग्लीसन को 50 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ टीम में शामिल कर लिया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्दा रहा है
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। चेन्नई ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। अगले मैच में चेन्नई का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होना है। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी का मार्गदर्शन साफ़ तौर पर दिखाई देता है। धोनी ने कई अहम मौकों पर टीम की बेहतरीन के फैसले लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications