इंजीनियर छोड़ बना क्रिकेटर, शुभमन गिल की जगह टीम में मिली एंट्री, शतक जड़ किया कमाल

India A batter, Pratham Singh: इंडिया ए और इंडिया डी इस समय दलीप ट्रॉफी में एक-दूसरे को टक्कर देने का काम कर रही है। इंडिया ए ने अपनी पहली पारी में 290 रन बनाए। जवाब में इंडिया डी के सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह ने शतक जड़ा और अपनी टीम को इंडिया ए के स्कोर के करीब पहुंचाया। साल 2024 दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए के लिए खेल रहे प्रथम सिंह ने पारी की शुरुआत की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

चौका लगाकर पूर किया अपना पहला शतक

प्रथम सिंह ने 149 गेंदों पर चौका लगाकर अपना पहला शतक पूरा किया। वह अपनी पारी के दौरान एक छक्का और ग्यारह चौके लगाकर नाबाद रहे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) डोमेस्टिक ने उनकी उपलब्धि के बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि दलीप ट्रॉफी में अपना पहला शतक बनाने का क्या शानदार तरीका है।

Pratham Singh 1

कौन हैं प्रथम सिंह

31 अगस्त 1992 को दिल्ली में जन्मे प्रथम सिंह 31 वर्षीय बल्लेबाज हैं जो घरेलू स्तर पर रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हैं। क्रिकेट खेलने से पहले वह बतौर इंजीनियर काम कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की और 2016-17 सत्र के दौरान रणजी ट्रॉफी में अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। सीनियर रेलवे टीम में शामिल होने से पहले वह उनकी अंडर-19 टीम के लिए खेले थे। वह कुछ साल पहले गुजरात लायंस आईपीएल टीम का हिस्सा थे, जहां उन्होंने सुरेश रैना के साथ काम किया था। साल 2022 की मेगा नीलामी के दौरान वह 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हुए, लेकिन उनके लिए कोई मैच नहीं खेला।

ऐसा रहा है घरेलू करियर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रथम सिंह ने 29 मैच खेले हैं और 35.63 की औसत से 1568 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में उन्होंने 28 मैचों में 40.62 की औसत से 1097 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। टी20 में उन्होंने 41 मैच खेले हैं और 29.78 की औसत से 1132 रन बनाए हैं, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं।

आईपीएल में नहीं मिला डेब्यू का मौका

प्रथम सिंह का आईपीएल सफ़र गुजरात लायंस के साथ शुरू हुआ लेकिन उन्हें उनके लिए कोई मैच खेलने का मौक़ा नहीं मिला। बाद में उन्हें 2022 की मेगा नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने चुना लेकिन फिर भी तीन बार की आईपीएल चैंपियन के लिए किसी भी खेल में शामिल नहीं हुए।

शुभमन गिल की जगह मिला मौका

शुभमन गिल ने अपने पहले मैच में इंडिया ए की कप्तानी की थी, लेकिन बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए चुने जाने के बाद उन्हें टीम इंडिया के कैंप के लिए रवाना होना पड़ा। मयंक अग्रवाल ने कप्तानी की और गिल की जगह प्रथम सिंह को खेलने का मौका दिया गया। हालांकि प्रथम ने पहली पारी में केवल सात रन बनाए, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में शतक बनाकर शानदार वापसी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+