सानिया मिर्ज़ा और शोएब मलिक में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? दोनों में से किसकी डिग्री पड़ती है भारी
Sania Mirza and Shoaib Malik: सानिया मिर्ज़ा अपने पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद अकेले जीवन बिता रहे हैं और खुश भी दिखाई देती हैं। उनको सोशल मीडिया पर फैन्स का काफी प्यार मिलता है। प्रशंसकों की तरफ से सानिया मिर्ज़ा को लगातार सपोर्ट मिलता है।
अपने बेटे के साथ सानिया मिर्जा अकेले ही रहती हैं और सोशल मीडिया पर अपने बारे में बताती रहती हैं। वह अपनी हर गतिविधि की जानकारी फैन्स को देती रहती हैं। सानिया मिर्ज़ा खेल को अलविदा कहने के बाद ब्रॉडकास्ट में भी देखी गई हैं और ब्रांड्स प्रमोशन भी करती रही हैं।

इन सबके बीच एक सवाल यह भी आता है कि सानिया मिर्जा की शिक्षा कहाँ तक हुई हैं और शोएब मलिक से तुलना करने पर वह कहाँ टिकती हैं। जहाँ तक स्कूली शिक्षा की बात है, तो सानिया मिर्जा ने हैदराबाद की NASR स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने कॉलेज का रुख किया।
कॉलेज की बात करें, तो वह हैदराबाद की सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। हालांकि यह पूरी तरह नहीं पता कि ग्रेजुएशन में उन्होंने क्या किया है। इसके अलावा सानिया मिर्जा के पास डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी है। उनको चेन्नई की डॉक्टर MGR एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट से डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स मिला है। हालांकि यह मानद उपाधि है।
साल 2010 में सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इसके बाद इस साल दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया और तलाक हो गया। शोएब मलिक ने कुछ ही समय बाद सना जावेद से शादी कर ली। सना जावेद पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।
शोएब मलिक की शिक्षा की बात करें, तो वह भी ग्रेजुएट हैं। हालांकि यह उनके बारे में भी सामने नहीं आया ने अपने ग्रेजुएशन में कौन सी डिग्री हासिल की है। वह ग्रेजुएट हैं। मानद उपाधि को शामिल कर लिया जाए, तो शोएब मलिक की एजुकेशन सानिया मिर्जा के मुकाबले कम हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications