Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कौन हैं पाकिस्तानी मोहसिन नकवी? जिनके हाथ से भारतीय टीम ने नहीं ली Asia Cup ट्रॉफी, अथाह संपत्ति के हैं मालिक

Mohsin Naqvi Biography: एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। मैदान पर टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने सबको हैरान कर दिया। भारतीय टीम ने न सिर्फ पुरस्कार वितरण समारोह से दूरी बना ली, बल्कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी साफ इनकार कर दिया।

यह क्रिकेट इतिहास का शायद पहला मौका था जब विजेता टीम ने मंच पर जाकर ट्रॉफी नहीं उठाई। सवाल यही उठने लगे-आखिर कौन हैं मोहसिन नकवी, जिनसे भारतीय खिलाड़ियों ने इतना बड़ा कदम उठाकर दूरी बनाई? आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी।

Who is Mohsin Naqvi

Who is Mohsin Naqvi: कौन हैं मोहसिन नकवी?

मोहसिन नकवी का नाम पाकिस्तान की राजनीति और क्रिकेट दोनों में बेहद असरदार माना जाता है। वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन हैं। अप्रैल 2025 से एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष बने हैं। साथ ही पाकिस्तान सरकार में गृह और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्री का अहम पद संभाल रहे हैं। यानि नकवी एक साथ राजनीति, खेल और प्रशासन तीनों जगह अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। यही वजह है कि भारतीय टीम का उनका विरोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी बहस बन गया।

नकवी पाकिस्तान में लंबे समय से भारत विरोधी रुख के लिए चर्चित रहे हैं। क्रिकेट में भी उनके कई बयानों ने विवाद खड़ा किया। ऐसे में जब ACC के अध्यक्ष के तौर पर उन्हें भारतीय टीम को ट्रॉफी देनी थी, खिलाड़ियों ने पहले ही यह फ़ैसला ले लिया था कि वे उनके हाथ से कप नहीं उठाएंगे।

मोहसिन नकवी पढ़ाई

28 अक्टूबर 1978 को लाहौर में जन्मे मोहसिन नकवी एक पंजाबी सैयद परिवार से ताल्लुक रखते हैं। बचपन में ही अनाथ हो गए थे और उनकी परवरिश मामा ने की। शुरुआती पढ़ाई क्रिसेंट मॉडल स्कूल लाहौर से की। इसके बाद सरकारी कॉलेज विश्वविद्यालय से शिक्षा ली।

उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका गए और ओहायो यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की। यही शिक्षा आगे चलकर उनकी मीडिया और राजनीतिक करियर की नींव बनी।

Who is Mohsin Naqvi

CNN से लेकर मीडिया साम्राज्य तक

नकवी ने करियर की शुरुआत अमेरिकी न्यूज चैनल CNN में बतौर इंटर्न की। 9/11 हमले के बाद उन्हें साउथ एशिया का रीजनल हेड बनाया गया। 2009 में उन्होंने पाकिस्तान में सिटी न्यूज नेटवर्क की नींव रखी।

पहला चैनल था City 42, जो आगे चलकर 24 News, Channel 21, Rohi, City 41 जैसे कई मीडिया चैनलों में बदला। एक अखबार और ब्रिटेन से प्रसारित होने वाला चैनल C44 भी इनके मीडिया ग्रुप का हिस्सा है। आज यह नेटवर्क पाकिस्तान के बड़े मीडिया हाउस में गिना जाता है।

विवादों से गहरा रिश्ता

नकवी का करियर हमेशा विवादों से घिरा रहा है। 2009 में उन पर 9 अरब रुपये के फ्रॉड मामले में रिश्वत लेने का आरोप लगा। पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्हें विपक्षी पार्टियों ने पक्षपात और गैरक़ानूनी नियुक्तियों का दोषी बताया। चुनाव आयोग से लेकर अदालतों तक, नकवी कई बार कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। इसके बावजूद उनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि वे लगातार ऊंचे पदों पर पहुंचते गए।

Who is Mohsin Naqvi

पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री

जनवरी 2023 में उन्हें पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया। हालांकि उनका कार्यकाल सिर्फ़ कुछ महीनों का होना चाहिए था, लेकिन वे फरवरी 2024 तक इस पद पर बने रहे। इस दौरान विपक्षी दलों ने उन पर चुनाव में धांधली करवाने का आरोप लगाया।

आर्मी और बड़े नेताओं से करीबी

पाकिस्तानी अखबारों के मुताबिक मोहसिन नकवी की नजदीकी पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी से मानी जाती है। यही वजह है कि उन्हें सत्ता के हर संकट में ऊपर उठने का मौका मिलता रहा है।

कौन हैं मोहसिन नकवी की शादी?

मोहसिन नकवी ने वारदा अशरफ से शादी की है। उनकी पत्नी का नाम 2024 में दुबई प्रॉपर्टी लीक में सामने आया था। नकवी की सियासी और कारोबारी पहुंच इतनी है कि हर विवाद के बावजूद वे लगातार मजबूत होते गए हैं।

Mohsin Naqvi Net Worth: मोहसिन नकवी कितनी संपत्ति के मालिक हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नकवी की कुल संपत्ति करीब 1 करोड़ रुपये (लगभग 8.87 करोड़ रुपये) आंकी गई है। उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट में किए गए निवेशों और अलग-अलग टेक्नोलॉजी स्टार्टअप्स में निभाई गई सलाहकार भूमिकाओं से आता है।

भारत ने क्यों किया विरोध?

अब बड़ा सवाल यही है कि भारत ने क्यों ट्रॉफी लेने से इनकार किया? बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि खिलाड़ियों ने यह फैसला पहले ही कर लिया था। खिलाड़ियों का मानना था कि जिस इंसान का भारत विरोधी रुख बार-बार सामने आया है, उसके हाथ से ट्रॉफी उठाना सही संदेश नहीं होगा।

एशिया कप का यह फाइनल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रहा। भारतीय टीम का यह फैसला बताता है कि मैदान पर खेल और मैदान के बाहर राजनीति अब अलग नहीं रह गई है। मोहसिन नकवी चाहे पाकिस्तान में कितने भी ताक़तवर हों, लेकिन भारत के खिलाड़ियों ने साफ कर दिया कि वे उनका सम्मान नहीं कर सकते।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+