कौन हैं ख़ुशी मुखर्जी? जिन्होंने सरेआम उछाली सूर्यकुमार यादव की इज्जत, सोशल मीडिया पर आया बवंडर
Who is Khushi Mukherjee: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को लेकर एक ऐसा विवाद सामने आया है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। 'स्प्लिट्सविला' फेम एक्ट्रेस और मॉडल ख़ुशी मुखर्जी (Khushi Mukherjee) ने सूर्या को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद से ही हर कोई यह जानना चाह रहा है कि आखिर ये अभिनेत्री है कौन और इन्होंने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी पर क्या आरोप लगाए हैं।
कौन हैं ख़ुशी मुखर्जी
ख़ुशी मुखर्जी एक लोकप्रिय मॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें असली पहचान एमटीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' सीजन 10 से मिली थी। इसके अलावा वह 'लव स्कूल' सीजन 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। खुशी सिर्फ रियलिटी शोज तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने 'बालवीर रिटर्न्स' जैसे धारावाहिकों में ज्वाला परी का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई। वह दक्षिण भारतीय फिल्मों (तमिल और तेलुगु) में भी काम कर चुकी हैं।

इंटरव्यू में ख़ुशी ने क्या कहा
ख़ुशी उस समय अचानक चर्चा में आ गईं जब उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत मैसेज किया करते थे। खुशी ने कहा, "मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर्स पड़े थे, जिनमें सूर्यकुमार यादव भी शामिल थे। वे मुझे काफी मैसेज करते थे।" हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि अब उनके बीच कोई बात नहीं होती, लेकिन उनके इस दावे ने सूर्या की इमेज पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के लिए मशहूर खुशी मुखर्जी हमेशा सुर्खियों में रहना जानती हैं। उनका कहना है कि उन्हें किसी क्रिकेटर के साथ अपना नाम जुड़ना पसंद नहीं है, इसलिए उन्होंने खुद ही इन बातों का खुलासा कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, क्रिकेट फैंस इस बयान को एक 'पब्लिसिटी स्टंट' मान रहे हैं, क्योंकि सूर्या अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ एक बेहद खुशहाल जीवन जी रहे हैं और उनकी गिनती जेंटलमैन खिलाड़ियों में होती है।
सूर्यकुमार यादव के फैंस ने संभाला मोर्चा
खुशी मुखर्जी के इस दावे के बाद सूर्यकुमार यादव के फैंस सोशल मीडिया पर बुरी तरह भड़क गए हैं और एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि यह सब केवल 'सस्ती लोकप्रियता' हासिल करने का एक तरीका है। सूर्या के समर्थकों का कहना है कि जब खिलाड़ी अपने करियर के शिखर पर होता है, तो अक्सर ऐसे लोग लाइमलाइट बटोरने के लिए उनका नाम घसीटते हैं। एक्स (X) और इंस्टाग्राम पर यूजर्स खुशी को आड़े हाथों लेते हुए कह रहे हैं कि उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए किसी की साख का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। फैंस ने इसे महज एक 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया है और वे पूरी तरह से अपने कप्तान के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications