Who Is Kavya Maran Boyfriend? SRH की मालकिन काव्या मारन किसे कर रहीं डेट? सामने आया इस टॉप स्टार का नाम

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिकन और सीईओ काव्या मारन (Kavya Maran) का हर रिएक्शन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता है। कभी टीम के शानदार प्रदर्शन पर उनकी खुशी देखते ही बनती है, तो कभी करीबी मुकाबलों में उनकी टेंशन फैंस को दीवाना बना देती है। लेकिन इस बार चर्चा उनकी टीम या रिएक्शन की नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ की हो रही है!

खबरों की मानें तो काव्या मारन का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) से जुड़ रहा है। अनिरुद्ध वही शख्स हैं, जिन्होंने 'Why This Kolaveri Di?' गाकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या और अनिरुद्ध 'अच्छे दोस्त' हैं और अक्सर साथ देखे जाते हैं।

kavya-maran

करोड़ों की कमाई और बिग स्टारडम!
अनिरुद्ध रविचंदर भारत के सबसे महंगे म्यूजिक डायरेक्टर हैं और एक एल्बम के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। वहीं, काव्या मारन की नेट वर्थ 409 करोड़ रुपये बताई जाती है। दिलचस्प बात यह है कि अनिरुद्ध कई फिल्मों के लिए सन ग्रुप (Sun Group) के बैनर तले म्यूजिक बनाते हैं, जिससे काव्या के परिवार का गहरा नाता है।

IPL में SRH की 'सबसे बड़ी फैन'
आईपीएल के हर सीजन में काव्या मारन की मासूम मुस्कान और इमोशनल रिएक्शन कैमरे में कैद होते हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उनकी हर खुशी और टेंशन को देखकर फैंस भी उनके साथ जुड़ाव महसूस करते हैं।

अफवाह या सच्चाई?
अनिरुद्ध ने हाल ही में IPL 2025 के ओपनिंग सेरेमनी में चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में परफॉर्म किया, तो फैंस ने उनके और काव्या के लिंकअप को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए।

Take a Poll

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिरुद्ध की टीम ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया है और कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन फैंस तो फैंस हैं! सोशल मीडिया पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई -अब ये महज अफवाह है या इस रिश्ते में कुछ सच्चाई भी है, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन काव्या मारन के रिएक्शंस की तरह ही उनकी लव लाइफ भी फैंस के लिए मिस्ट्री बनी हुई है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+