Kamindu Mendis: आ गया दोनों हाथ से गेंदबाजी करने वाला खिलाड़ी, पहले मैच में ही चकरा गए स्टेडियम में बैठे फैन्स
Kamindu Mendis: श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस ने हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया और केकेआर के खिलाफ दोनों हाथों से गेंदबाजी की। केकेआर की बैटिंग यूनिट इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाई। शुरुआत से ही विकेट गिर गए।
कामिंदु मेंडिस को इस मैच में हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया और उन्होंने दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी कर चौंका दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और केकेआर के ओपनर बल्लेबाज डी कॉक को चलता किया, वह महज 1 रन के निजी स्कोर पर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद सुनील नारेन को शमी ने 7 रन के निजी स्कोर पर चलता किया।

17 रनों के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर स्कोर 97 तक पहुंचा दिया। इस बीच रहाणे 27 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे का मूड आक्रामक था और वह 4 छक्के और 1 चौका जड़कर पवेलियन गए।
दूसरी तरफ खेल रहे रघुवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखी और अपनी दूसरी आईपीएल फिफ्टी जमा दी। पहली आईपीएल फिफ्टी पिछले साल 3 अप्रैल को आई थी और आज भी वही डेट है। रघुवंशी ने 30 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। वह 32 गेंदों में 50 रन बना आउट हुए। उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के आए।
कौन हैं कामिंदु मेंडिस (Who is Kamindu Mendis)
कामिंदु मेंडिस ने अपने आईपीएल डेब्यू के पहले ओवर में अंगकृष रघुवंशी के विकेट को अंजाम दिया। मेंडिस 75 लाख रुपये में एसआरएच में शामिल हुए। उनकी गेंदबाजी को समझ पाना आसान काम नहीं है क्योंकि वह दोनों हाथों से गेंदबाजी करते हैं। अम्पायर को बताने के बाद वह ओवर में अपना आर्म चेंज करते हैं। इसके अलावा वह बैटिंग करने में भी सक्षम हैं।
वेंकटेश अय्यर की तूफानी बैटिंग
वेंकटेश अय्यर ने तूफानी अंदाज में गेंदबाजी करते हुए गदर काट दिया और 25 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 29 गेंदों में 60 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के आए। रिंकू सिंह ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 32 रनों की नाबाद पारी खेली और केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 200 रन तक पहुंचा। हैदराबाद के लिए शमी, कमिंस, जीशान, हर्षल और मेंडिस ने 1-1 विकेट झटका।












Click it and Unblock the Notifications