पिता चलाते हैं ट्रक और बेटे ने इंग्लैंड में काटा बवाल, 52 गेंदों में शतक जड़ दिलाई टीम इंडिया को जीत

Who is Harvansh Singh Pangalia: भारत की अंडर 19 टीम भी इस समय इंग्लैंड दौरे पर है, मल्टी-फॉर्मेट दौरे से पहले भारत के युवा बल्लेबाज ने तहलका मचाते हुए इंग्लिश टीम को दिन में तारे दिखा दिए। इस खिलाड़ी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए इंग्लिश गेंदबाजों के नाक में दम करने का काम किया है।

यह खिलाड़ी भारतीय टीम के हरवंश पंगालिया हैं, जिन्होंने क्रीज पर आते ही मुकाबले का रुख बदल दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेल डाली। उनके शतक से भारतीय टीम ने टूर मैच में जीत दर्ज की और धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की।

harvansh-singh-pangalia

राहुल कुमार, कनिष्क चौहान औ अम्ब्रिश के बल्ले से अर्धशतक आए, इसके बाद हरवंश सिंह पंगालिया ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बवाल मचा दिया। उन्होंने 9 छक्के और 8 चौके जड़े और 52 गेंदों सैकड़ा जमा दिया। वह 103 रन बना नाबाद लौटे और भारत का स्कोर 4 विकेट पर 449 रनों तक पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए यंग लायंस की टीम स्कोर का पीछा करने में नाकाम रही और 211 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। भारतीय टीम ने 231 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत में हरवंश का अहम योगदान रहा।

Harvansh Singh Pangalia

हरवंश सिंह पंगालिया एक विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हैं aur घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही सुर्खियों में आ चुके हैं। वह सौराष्ट्र की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले साल अक्टूबर में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक मुकाबले में 117 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

हरवंश गुजरात के कच्छ जिले के गांधीधाम शहर से आते हैं। उनका परिवार फिलहाल कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में बसा हुआ है, जहां उनके पिता दमनदीप सिंह ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करते हैं।

हरवंश भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह के जबरदस्त प्रशंसक हैं और उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ लगाए गए छह छक्कों की पारी सबसे ज़्यादा प्रेरणा देती है। आने वाले समय में उनके खेल में और ज्यादा निखार देखने को मिल सकता है और वह भी भविष्य में नेशनल टीम में खेलने लायक प्लेयर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+