कौन हैं भारत के हरजस सिंह? जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया से खेलकर फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाजों को धोया

Who is Harjas Singh: अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हरजस सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। भारत के विरुद्ध खेलते हुए हरजस सिंह ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने उनकी धाकड़ पारी के कारण 7 विकेट पर 253 रनों का स्कोर खड़ा किया।

हरजस सिंह ने मुश्किल समय में ऑस्ट्रेलिया की टीम को संभाल लिया था और अर्धशतक जमाया। उनकी फिफ्टी के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम को मजबूती मिली। ऑस्ट्रेलिया से खेल रहे इस खिलाड़ी का ताल्लुक भारत से है लेकिन आज अपने ही देश के खिलाफ खेलकर उन्होंने बेहतरीन बैटिंग की।

harjas singh

पिता गए ऑस्ट्रेलिया: हरजस सिंह के पिता चंडीगढ़ से आते हैं और वह ऑस्ट्रेलिया चले गए। पांच साल के बाद हरजस का जन्म 2005 में सिडनी में हुआ था। हालांकि हरजस को वहां जन्म होने से ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिल गई लेकिन भारत से भी उनका नाता है।

पेरेंट्स हैं स्पोर्ट्सपर्सन: हरजस सिंह के माता-पिता दोनों ही खेल से नाता रखते हैं। उनके पिता इन्द्रजीत सिंह चंडीगढ़ में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैम्पियन रहे हैं। उनकी मां अविन्दर कौर राज्य स्तरीय लॉन्ग जम्प खिलाड़ी रही हैं। इस तरह हरजस को परिवार में खेल का माहौल देखने को मिला है।

भारत को याद करते हैं हरजस: हरजस का जन्म सिडनी में हुआ है लेकिन भारत को वह याद रखते हैं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ और अमृतसर में उनका परिवार रहता है। 2015 में हरजस भारत आए थे और इसके बाद उनको वापस आने का मौका अब तक नहीं मिला है। उनके चाचा भारत में रहते हैं। चंडीगढ़ में हरजस का घर भी है।

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में फिफ्टी: हरजस की फिफ्टी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आई है, इस हिसाब से उनकी पारी काफी खास और यादगार हो जाती है। उनकी पारी इसलिए भी विशेष है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया का अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जमा पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+