विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में से कौन है बेहतर? गूगल AI ने दिया ऐसा जवाब, फैन्स होंगे हैरान
AI on better player between kohli and Smith: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आने से किसी भी सवाल का उत्तर मिलना अब मुश्किल नहीं रहा है। क्रिकेट को लेकर भी एआई के जवाब हैरान करने वाले हैं। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। विराट कोहली और स्टीव स्मिथ में से बेस्ट बल्लेबाज के सवाल पर गूगल एआई ने बेहतरीन जवाब दिया है।
स्पोर्ट्सकीड़ा के अनुसार उन्होंने गूगल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जब इन दोनों दिग्गजों के बारे में सवाल किया तो उत्तर भी काफी दिलचस्प मिला। एआई की तरफ से एक संतुलित जवाब दिया गया। सफेद गेंद और रेड बॉल में दोनों बल्लेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट बल्लेबाज का नाम बताया गया।

एआई ने बताया कि इस युग में विराट कोहली और स्टीव स्मिथ दोनों महानतम खिलाड़ी हैं और इनमें से किसी एक को बेस्ट बताना काफी मुश्किल है। आगे बताया गया कि दोनों के खेल के सभी फ़ॉर्मेंट में अविश्वसनीय आंकड़े हैं। उनकी स्ट्रेंथ और कमजोरियां अलग-अलग हैं।
टेस्ट क्रिकेट में एआई ने स्टीव स्मिथ को क्लियर लीडर माना। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में कोहली को आगे माना। कोहली के बारे में बताया कि वह एक अच्छे टेस्ट बल्लेबाज हैं लेकिन स्मिथ की तरह निरन्तरता नहीं रही है। सीमित ओवर क्रिकेट में कोहली बेहतर बल्लेबाज हैं। लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में स्मिथ उतने अच्छे नहीं हैं।
अपनी आत का समापन करते हुए एआई ने कहा कि ओवरऑल स्मिथ और कोहली में से बेहतर बल्लेबाज बता पाना मुश्किल है। स्मिथ टेस्ट में बेहतर हैं और कोहली लिमिटेड ओवर्स में बेहतर हैं। फॉर्मेट मायने रखता है। दोनों खिलाड़ी समान लगते हैं, आप किसे बेहतर मानते हैं, यह व्यक्तिगत पसंद पर भी निर्भर करता है।
गौरतलब है कि स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट में शतक जड़ा था। लॉर्ड्स में यह मुकाबला खेला गया था। ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। उनसे आगे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं।












Click it and Unblock the Notifications